- Hindi News »
- Health »
- Know The Benefits Of Eggs For Skin And Hair
छोटे से अंडे में छिपा है पूरी सेहत से लेकर चेहरे की सुंदरता का फंडा, जानिए कैसे करें रूटीन में शामिल
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Eggs: अंडे का सेवन करने से केवल शरीर को फायदा नहीं मिलता है चेहरे की सुंदरता औऱ बालों को भी देखभाल मिलता है। अंडे को खाने के अलावा लगाने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

अंडा के सेवन (सौ. सोशल मीडिया)
World Egg Day 2025: अच्छी सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। हमारे आसपास ऐसी कई चीजें मौजूद है जिनका सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है। आज दुनियाभर में विश्व अंडा दिवस मनाया जा रहा है। यहां पर अंडा दिवस 10 अक्टूबर को हर साल मनाया जाता है। अंडा, प्रोटीन तत्व से भरपूर होता है तो वहीं पर यह किसी ना किसी रूप ऑमलेट से लेकर अंडे की भुर्जी, उबला अंडा, हाफ बॉयल्ड, स्क्रैम्बल एग, जैसी कई रेसिपी के रूप में खाया जाता है।
अंडे का सेवन करने से केवल शरीर को फायदा नहीं मिलता है चेहरे की सुंदरता औऱ बालों को भी देखभाल मिलता है। अंडे को खाने के अलावा लगाने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।
इन पोषक तत्वों से भरपूर होता है अंडा
यहां पर सेहत के लिए अंडे का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडे में प्रोटीन की मात्रा तो प्रचुर होती है लेकिन इसमें आयरन, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, विटामिन बी12, विटामिन डी, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन, थायमिन, फोलेट, विटामिन ए, रेटिनॉल, ल्यूटिन, जैक्सेंथिन, विटामिन ई, विटामिन डी, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, जैसे पोषक तत्व भी होते है जो सेहत को फायदा पहुंचाते है।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
कहा जाता है कि, एक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी डाइट में कम से कम 2 अंडे के शामिल करना चाहिए। यहां पर अंडे के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है तो वहीं पर बाल और स्किन को भी फायदा मिलता है। आंखों की रोशनी के लिए और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए अंडे का सेवन सही होता है।
बालों के लिए अंडे का इस्तेमाल
आप बालों के लिए अंडे का इस्तेमाल कर सकते है। इसे आप बालों की मजबूती के लिए खाने में शामिल कर सकते है या लगा सकते है। बालों को अंदरूनी मजबूती और मरम्मत देने के लिए बालों की लेंथ के हिसाब से अंडे लेकर इसे फेंट लें और सीधे स्कैल्प से सिरों तक अप्लाई करें या फिर दही के साथ मिलाकर लगाएं। अगर आप नियमित यह तरीका अपनाते है तो, बाल मुलायम होंगे और जड़ों को मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें- क्या जमकर एक्सरसाइज करने के बाद भी कम नहीं होता है वजन, तो जानिए अपनी बॉडी शेप के अनुसार सही कसरत
स्किन के लिए कैसे लगाएं अंडा
बालों के अलावा आप स्किन के लिए भी अंडे का सेवन कर सकते है। अंडा ढेर सारे विटामिन-मिनरल और अन्य शक्तिशाली कंपाउंड से भरपूर होता है वहीं पर स्किन को हेल्दी बनाने के लिए इसका सेवन करते है। कई बार अंडे का सेवन करने के अलावा लगाने की ओर भी ध्यान देते है। जो लोग अंडा खाते हैं वह अपनी स्किन के लिए भी अंडे का पैक यूज कर सकते हैं।
इसे लगाने से पहले अंडे को लेकर फेंट लें और इसमें एक चम्मच शहद, इतना ही दही और चाहे तो खीरे का रस मिला सकते हैं। इन चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद आप चेहरे को धो सकते है। चेहरा धोने के बाद आप अच्छा मॉइस्चराइजर लगा सकते है। अंडा त्वचा की रंगत निखारने के साथ ही एजिंग प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है, जिससे त्वचा में कसाव बना रहता है. साथ ही ये पिंपल, सन डैमेज, पॉल्यूशन से त्वचा होने वाले नुकसान से भी बचाव करता है।
Know the benefits of eggs for skin and hair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














