File Photo 
लाइफस्टाइल

मुहांसे के दाग-धब्बों से ऐसे पाएं छुटकारा, आजमाकर देखें ये खास उपाय

दीपिका पाल

सीमा कुमारी  

नवभारत डिजिटल टीम: चेहरे पर मुंहासों (Pimple) यानी पिंपल्स होना बेहद आम सी बात है। आमतौर पर, शरीर में हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्किन पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में पिंपल्स (Pimple Marks)भी शामिल हैं।

हालांकि, चेहरे पर पिंपल्स तो आसान से हट जाते हैं लेकिन बाद में इनके दाग चेहरे पर पड़ जाते हैं जो बहुत ही बुरे लगते हैं। ऐसे में इन दागों को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानें कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप इन दागों को दूर कर सकते हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, एलोवेरा स्किन के लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल छोटे से छोटे कट को ठीक करने से लेकर सनबर्न और रैशेज तक को ठीक करने के लिए किया जाता हैं।

ये पिंपल मार्क्स के ट्रीटमेंट में भी उतना ही कारगर हैं। एलोवेरा में मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट एलोइन पिंपल के निशान में हाइपर पिगमेंटेशन को कम करता हैं। एलोवेरा मेलेनिन (स्किन-डार्क पिगमेंट) के ओवर प्रोडक्शन को कम करने का काम करता है जिससे पिंपल्स मार्क्स अधिक दिखाई देते हैं।

आलू भी पिंपल्स के दाग हटाने में मदद करेगा। छोटे से आलू को छील लें फिर इसे कद्दूकस करें और रस  निकाल लें। इस रस में आप गुलाब जल मिक्स करें। अब रात में सोने से पहले मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल करने से पिंपल्स के दाग दूर होने लगेंगे।

कील-मुंहासे हटाने के लिए उपाय

नारियल के तेल का इस्तेमाल आप पिंपल्स के दाग हटाने के लिए कर सकते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने से मुंहासों की परेशानी आसानी से दूर होगी। रोजाना रात में सोने से पहले आप चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। अब रातभर के लिए चेहरे को ऐसे ही रहने दें। इससे स्किन ग्लोइंग भी बनेगी और पिंपल्स के दाग भी दूर होंगे।

बेसन चेहरे की दाग-धब्बों को कम करने में काफी सहायक है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। आप यह प्रक्रिया नियमित तौर पर कर सकती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत