छठ के प्रसाद में चढ़ने वाला डाभ नींबू है कई रोगों की औषधि, 
लाइफस्टाइल

छठ के प्रसाद में चढ़ने वाला डाभ नींबू है कई रोगों की औषधि, जानिए हेल्थ को इससे कितने हैं फ़ायदे

चार दिवसीय त्योहार में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दौरान भोग में चढ़ाए जाने वाले विशेष फलों में से एक है डाभ नींबू। बता दें, यह आकार में सामान्य नींबू से बड़ा होता है। सबसे बड़ी खास बात है कि डाभ नींबू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं।

सीमा कुमारी

Chhath Puja 2024:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो चुकी है। छठ पूजा बिहार का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे हर साल पूरी भक्ति, श्रद्धा, और समर्पण के साथ मनाया जाता है। यह पूजा सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित है।

इस चार दिवसीय त्योहार में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दौरान भोग में चढ़ाए जाने वाले विशेष फलों में से एक है डाभ नींबू। बता दें, यह आकार में सामान्य नींबू से बड़ा होता है।

सबसे बड़ी खास बात है कि डाभ नींबू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी बनाने का काम करते हैं। यह न सिर्फ पाचन में सुधार लाता है बल्कि वेट लॉस से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने में भी काफी मददगार होता है। ऐसे में आइए जानते है डाभ नींबू के फायदे -

डाभ नींबू के सेवन से होने वाले फायदे-

आंखों के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी डाभ नींबू खाना बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं और उन्हें बीमारियों से बचाते हैं।

इसलिए अगर आप भी अपना ज्यादातर वक्त मोबाइल या लैपटॉप पर बिताते हैं तो बचाव के लिए अपनी डाइट में डाभ नींबू को शामिल कर सकते हैं।

इम्युनिटी को बनाए मजबूत

डाभ नींबू में विटामिन-C के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। विटामिन C हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और एंटीऑक्सिडेंट शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों से लड़ते हैं। इसलिए, डाभ नींबू का नियमित सेवन हमें कई बीमारियों से बचा सकता है, खासकर मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी और फ्लू से।

वेट लॉस का साथी

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, डाभ नींबू को डाइट में किसी न किसी रूप में शामिल करके आप मोटापे की समस्या को भी काफी हद तक दूर कर सकते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

डाइजेशन को बेहतर बनाए

डाब नींबू सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-C और फाइबर आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। अगर आपको अक्सर एसिडिटी, पेट फूलना या पेट दर्द की समस्या रहती है, तो डाब नींबू का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन