-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Kharna Has Great Importance In Chhath Puja 2
छठ का प्रसाद मांग कर ही क्यों खाते हैं, जानिए इसकी विशेष महिमा
- Written By: सीमा कुमारी
लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व आज यानी 5 नवंबर नहाय खाय से शुरु हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले पर्व छठ उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। इस त्योहार में कद्दू भात, खरना रसियाव रोटी और ठेकुआ ये तीन तरह के प्रसाद पूजा के लिए बनाए जाते हैं। इस पर्व में लोग छठ पूजा के प्रसाद को मांग कर खाते हैं।

छठ का प्रसाद मांग कर ही क्यों खाते हैं
Chhath Puja 2024 : लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व आज यानी 5 नवंबर नहाय खाय से शुरु हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले पर्व छठ उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। यह खासतौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इसमें महिलाएं सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करती हैं और 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।
इस त्योहार में कद्दू भात, खरना रसियाव रोटी और ठेकुआ ये तीन तरह के प्रसाद पूजा के लिए बनाए जाते हैं। इस पर्व में लोग छठ पूजा के प्रसाद को मांग कर खाते हैं। बहुत से लोगों को इसके बारे में नहीं पता है इसलिए आइए जानते हैं कि इस महापर्व में लोग एक दूसरे से क्यों प्रसाद मांग कर खाते हैं।
जानिए क्यों मांग कर खाया जाता है छठ का प्रसाद
सम्बंधित ख़बरें
छात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
पौराणिक मान्यताओं की मानें तो, छठ पूजा के त्योहार में प्राकृतिक पकवान और मिठाई का बहुत महत्व बताया गया है। इस छठ पूजा में प्रसाद के रूप में सब्जी, फल और फूलों का बहुत महत्व है।
इसे भी पढ़ें : छठ पूजा में खरना के दिन बनती है गुड़ वाली खीर, जानिए इसकी ख़ास रेसिपी
छठ पूजा के प्रसाद को एक दूसरे से मांग कर खाने को लेकर यह मान्यता है कि छठ का प्रसाद मांग कर खाने से भगवान सूर्य देव और छठी मैया के प्रति भक्तों की आस्था प्रकट होती है।
कहा जाता है कि, छठ पूजा का प्रसाद मांग कर खाने से छठी मैया और सूर्य देव का मान सम्मान बढ़ता है। प्रसाद मांग कर खाने से शरीर के दुर्गुण दूर होते हैं और छठी मैया भक्तों से प्रसन्न होती है और कृपा करती हैं।
लोक मान्यता है कि छठ पूजा के प्रसाद को मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए और नहीं कोई प्रसाद बांट रहा हो तो उसे मना करना चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ पूजा का प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर बनाया जाता है। इस पूजा में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। मिट्टी के चूल्हे को शुद्ध और पवित्र माना जाता है।
मिट्टी न होने पर ईंट के चूल्हे का भी उपयोग किया जाता है। मिट्टी के चूल्हे में घीया यानी कद्दू भात, रसिआव रोटी और ठेकुआ आदि बनाया जाता है। चूल्हा जलाने के लिए आम के लकड़ी का उपयोग किया जाता है।
छठ पूजा के प्रसाद के साथ गलती से भी न करें ऐसी गलती
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा के प्रसाद को मांग कर खाने से छठी मैया और सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। लेकिन, यदि कोई छठ पूजा के प्रसाद को लेने से मना करते हैं या लेकर कहीं रख देते हैं तो छठी मैया नाराज हो जाती है।
बहुत से लोग कई बार अनजाने में छठी मैया के प्रसाद को ले लेते हैं और तुरंत खाने के बजाए कहीं भी रखकर भूल जाते हैं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। प्रसाद को लेने के बाद नहीं खाने और न लेने से प्रसाद और छठी मैया का अपमान होता है। छठी मैया प्रसाद के अपमान से नाराज हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।
इसे भी पढ़ें :चाकू, इलायची, सिक्के और लहसुन के ये टोटके बदल सकते हैं आपके हालात
Kharna has great importance in chhath puja 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
Jul 22, 2026 | 01:31 PM‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:30 PM‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
Jul 22, 2026 | 01:28 PMराहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PMTraffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी
Jul 22, 2026 | 01:26 PMरोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 01:25 PM5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Jul 22, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM










