तरबूज बर्फी (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Watermelon Barfi: तरबूज से तैयार करें यूनिक बर्फी, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Watermelon Barfi Recipe: गर्मियों के मौसम में बाजार तरबूज से भरा रहता है। इसका स्वाद न केवल मीठा होता है, बल्कि पानी से भरपूर होने के कारण गर्मियों के लिए यह बेस्ट है। आज तरबूज से बनाएंगे नई रेसिपी।

रीता राय सागर

Summer Special Sweet Recipe: मई-जून के महीने में चिलचिलाती धूप और गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है, लेकिन इसी बीच अगर कुछ ठंडा खाने या पीने को मिल जाए, तो सुकून मिल जाता है।

अक्सर लोग गर्मी के मौसम में घर पर फ्रिज में शरबत, जूस या फिर ठंडे-ठंडे फल रखते हैं। गर्मी के मौसम में बाजार में तरबूज की भरमार देखने को मिलती है। अपनी मिठास और पानी की भरपूर मात्रा के लिए यह फल सबका पंसदीदा होता है। तरबूज को आमतौर पर लोग काटकर काला नमक लगाकर खाते हैं या जूस बनाकर पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे मिठाई भी बनाई जा सकती है?

तरबूज की बर्फी एक ऐसी रेसिपी है, जो स्वाद में लाजवाब और रेगुलर बर्फी से बहुत अलग होती है। इस गर्मी अगर आप अपने मेहमानों को कुछ अलग और सरप्राइजिंग खिलाना चाहती हैं, तो एक बार तरबूज की बर्फी जरूर बनाएं।

तरबूज (फोटो. सोशल मीडिया)

वॉटरमेलन बर्फी के लिए सामग्री

  • तरबूज
  • कॉर्नफ्लोर
  • चीनी
  • मिल्क पाउडर या मावा
  • इलायची
  • घी
  • ड्राईफ्रूट (अपनी पसंद का)
  • फूड कलर (ऑप्शनल)
तरबूज (फोटो.सोशल मीडिया)

तरबूज बर्फी बनाने की विधि

बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को धोकर उसे छील लें। फिर उसे काटकर उसका गूदा निकाल लें और फिर तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में पीसकर महीन पेस्ट बना लें। अब इसे छान लें, जिससे रेशे अलग हो जाएं। इसके बाद तरबूज के जूस में कॉर्नफ्लोर मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसके बाद गैस ऑन कर कड़ाही में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें। घी गरम होने के बाद तरबूज के पल्प को डालकर सूखने तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं। इसके बाद जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें मिल्क पाउडर या मावा डालकर मिलाएं।

अगर आप चाहें, तो इसे परफेक्ट वॉटरमेलन का कलर देने के लिए इसमें फूड कलर भी मिलाया जा सकता है। अब मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक कड़ाही के किनारों को छोड़ना न शुरू कर दे। अंत में इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा घी डालें।

एक थाली या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को ट्रे में फैलाएं और ऊपर से कटा हुआ पिस्ता और बादाम छिड़कें। फिर इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें। फ्रिज से निकालने के बाद इसे चाकू से बर्फी के शेप में कट कर लें। तैयार है आपका यूनिक और टेस्टी बर्फी।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना