लाइफस्टाइल

सुपरफूड मखाना के हैं बेहद फायदे, जानें कैसे खाएं

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी

ये तो हम सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू और किशमिश खाने के फायदों के बारे में आपने सुन रखा होगा।  लेकिन, क्या आपको 'मखाना' के फायदों के बारे में पता है ? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं:

मखाना (Makhana) एक सुपरफूड है, जिसे पानी में उगाया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर मखाने का इस्तेमाल भारत में सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है।पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण मखाने को 'सुपरफूड' (Makhana Super food) कहा जाता है, क्योंकि मखाना में कैलोरी बहुत कम होती है। आइए जानें मखाने खाने के फ़ायदे के बारे में -

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मांसपेशियों की मजबूती के लिए मखाना खाना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपकी मांसपेशि‍यां समय-समय पर अकड़ जाती हैं, तो आपको नियमित रूप से मखाने खाने चाहिए।

मखाना में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मखाना में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, हेल्दी फैट, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन-बी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कैल्शियम बोन हेल्थ को दुरुस्त रखता है, ब्लड प्रेशर को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है।  मैग्नीशियम शरीर में मेटाबोलिक प्रोसेस में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का काम करता है। ये कैल्शि‍यम से भरपूर है और जोड़ों के दर्द में फायदा पहुंचाता है।

मखाने के सेवन से स्ट्रेस भी दूर होती है। अगर आपको अक्सर तनाव रहता है और इस वजह से आपकी नींद भी प्रभावित हो रही है, तो मखाना खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ मखाना लेने से नींद अच्छी आती है। साथ ही स्ट्रेस भी दूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करना हेल्थ के लिए किसी दवा से कम नहीं है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत