हेल्दी देसी ड्रिंक्स  (सौ.सोशल मीडिया)
लाइफस्टाइल

Somwar Vrat Drinks : सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी

Somwar Vrat Drink For Hydration :सोमवार व्रत के दौरान लंबे समय तक बिना भोजन के रहने से शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। जानिए सोमवार व्रत में पीने योग्य 5 हेल्दी देसी ड्रिंक्स।

सीमा कुमारी

Somwar Vrat Healthy Drinks : सावन का पावन महीना अभी चल रहा है। यह समय भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दौरान, शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते है। खासतौर पर, सोमवार का व्रत रखना नही भूलते है।

इस दौरान व्रत रखने वाले लोगों को खुद को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है क्योंकि तपती धूप और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यहां जानिए ऐसे 6 ड्रिंक्स, जिन्हें आप सावन सोमवार के व्रत में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

  • नारियल पानी पिएं

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप सोमवार व्रत रखने जा रहे है तो आपको नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी में नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और आपको तरोताज़ा महसूस कराने में मदद कर सकता है।

  • फ्रूट शेक

नारियल पानी के अलावा, फ्रूट शेक भी पी सकते है। केला, सेब या चीकू जैसे व्रत में खाए जाने वाले फलों से बना शेक शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद कर सकता है। इसमें अतिरिक्त चीनी डालने के बजाय फलों की प्राकृतिक मिठास का ही इस्तेमाल करें।

  • मखाना मिल्क भी बढ़िया ड्रिंक

दूध में हल्का भुना और पीसा हुआ मखाना मिलाकर तैयार किया गया ड्रिंक व्रत के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा इलायची पाउडर भी मिला सकते है।

  • केले और खजूर की स्मूदी

सोमवार व्रत के दौरान आप केले और खजूर की स्मूदी भी बनाकर पी सकते है। यह शरीर को अच्छी ऊर्जा देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद कर सकता है।

  • छाछ पिएं

अगर आपके व्रत में डेयरी प्रोडक्ट्स खाते है, तो आप ताज़ी छाछ भी पी सकते है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में मदद करते है। स्वाद के लिए इसमें सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा मिलाया जा सकता है।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो किया वो देशद्रोह, अब उन्हें जेल में होना चाहिए; CWC बैठक में बोले कांग्रेस नेता