Soha Ali Khan Beauty Tips: त्योहारों में लगातार मेकअप, देर रात तक जागना और बदलता खान-पान स्किन को डल एंड ड्राई बना देता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान का बताया हुआ यह आसान DIY फेसपैक आपके काम आ सकता है।
खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह किचन में रखी हुई सामान्य सामग्री से बनकर तैयार हो जाता है। सोहा ने यह फेस पैक अपने इंस्टाग्राम पर भी किया था।
2 बड़े चम्मच बेसन
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर
2 बड़े चम्मच दही
1 छोटा चम्मच शहद
कुछ बूंदें गुलाबजल
सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अगर आपकी त्वचा एक्ने प्रोन है, तो शहद को स्किप कर सकती हैं।
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। अब तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से ब्रश की मदद से लगाएं। इसे करीब 10–15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए धीरे-धीरे साफ करें। चेहरे को रगड़ने से बचें।
बेसन त्वचा को साफ करने में मदद करता है, जबकि दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। हल्दी और चंदन पारंपरिक स्किन केयर में भी उपयोग में लाया जाता रहा है। यह चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करता है और इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाता है। साथ ही यह चेहरे से पिगमेंटेशन हटाकर रंग साफ करने में मदद करता है। सोहा का यह फेसपैक इसलिए खास है क्योंकि इसे बनाने में सिर्फ 2 मिनट लगते हैं।