Dupatta Styling Tips: एक ही दुपट्टे को पहनें अलग-अलग अंदाज में, हर बार मिलेगा नया लुक

Dupatta Style Ideas: एक ही दुपट्टे को अलग-अलग तरीके से ड्रेप करके आप हर एथनिक आउटफिट को अलग लुक दे सकती है। इससे आपको हर बार नया और स्टाइलिश लुक मिलेगा।
Dupatta styling tips 10 stylish draping styles ethnic wear rrs05
दुपट्टा स्टाइलिंगफोटो.सोशल मीडिया

Dupatta Draping Styles: एक ही दुपट्टे को अलग-अलग तरीके से ड्रेप करके आप हर एथनिक आउटफिट को दे सकती हैं नया और स्टाइलिश लुक।अगर हर बार दुपट्टा एक ही तरह से पहनकर बोर हो गई हैं, तो अब स्टाइल बदलने का समय है। त्योहारों का मौसम शुरु हो गया है, ऐसे में सही ड्रेपिंग से सिंपल कुर्ती या सूट का पूरा लुक बदला जा सकता है। अलग-अलग मौकों के लिए ये आसान स्टाइलिंग आइडिया ट्राई करें।

1. सबसे आसान और सदाबहार ड्रेप

Dupatta styling tips
दुपट्टा स्टाइलिंगफोटो.सोशल मीडिया

दुपट्टे को गले के पीछे से लाकर दोनों सिरों को सामने बराबर रखें। जरूरत हो तो दोनों कंधों पर हल्की पिन लगा सकती हैं। यह स्टाइल ऑफिस, पूजा या रोजाना के एथनिक लुक के लिए बढ़िया है। कढ़ाई वाले दुपट्टे को इस तरह पहनने पर उसका डिजाइन भी अच्छी तरह दिखाई देता है।

2. सिंपल लुक में लगाएं ग्लैम का तड़का

Dupatta styling tips
दुपट्टा स्टाइलिंगफोटो.सोशल मीडिया

दुपट्टे को एक कंधे पर रखें और एक सिरा सामने, दूसरा पीछे गिरने दें। इस ड्रेप से आउटफिट लंबा और पॉलिश्ड लगता है। शादी, पार्टी या किसी फेस्टिव सीजन के लिए यह स्टाइल खासतौर पर अच्छा लगेगा।

3. एफर्टलेस-मॉडर्न लुक

Dupatta styling tips
दुपट्टा स्टाइलिंगफोटो.सोशल मीडिया

दुपट्टे को गले में रखकर दोनों सिरों को एक तरफ ले जाएं। इसे कंधे या हाथ पर गिरने दें। यह एसिमेट्रिकल सिंपल कुर्ती और जींस के साथ भी अच्छी लगती है। कॉलेज, कैजुअल आउटिंग या दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह काफी प्रैक्टिकल ड्रेप है।

4. दुपट्टे के साथ बनाएं डिफाइन वेस्ट

Dupatta styling tips
दुपट्टा स्टाइलिंगफोटो.सोशल मीडिया

दुपट्टे को दोनों कंधों पर रखें और कमर पर एक बेल्ट लगा दें। इससे लूज व फ्लोई ड्रेस या कुर्ता भी आपके वेस्ट को एख परफेक्ट शेप देगा और स्टाइलिश भी लगेगा। गोल्ड या सिल्वर टच की बेल्ट इसके साथ अच्छी लगेगी।

Dupatta styling tips 10 stylish draping styles ethnic wear rrs05
Aishwarya Rai Styling Tips: ऐश्वर्या राय के सिंपल लुक से सीखें 5 स्टाइलिंग टिप्स

5. गुजराती ड्रेप

Dupatta styling tips
दुपट्टा स्टाइलिंगफोटो.सोशल मीडिया

दुपट्टे को पीछे से लाकर दाएं कंधे के ऊपर से सामने की ओर फैलाएं। इसे कमर के पास टक करके सिक्योर करें। बांधनी या हैवी इंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे के साथ यह ड्रेप अच्छी लगेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com