- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Make Watermelon Peel Face Pack
तरबूज के छिलके से बने फेसपैक देंगे चेहरे को जवां और खूबसूरत त्वचा, जानिए कैसे और क्या मिलाकर बनाएं होममेड ऑर्गेनिक फेसपैक
- Written By: सीमा कुमारी
तरबूज के छिलके त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। आप इनका फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, कैसे बनाएं तरबूज के छिलकों का फेस पैक-

तरबूज के छिलकों का फेस पैक कैसे बनाएं (सौ.सोशल मीडिया)
तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला एक स्वादिष्ट और हाइड्रेटिंग फल है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है, और इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
आपको बता दें, अक्सर लोग तरबूज खाकर इसके छिलके फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं, जिस तरह से तरबूज आपके शरीर के लिए फायदेमंद है, ठीक उसी तरह से इसके छिलके भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
गर्मियों में चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो के लिए आप तरबूज के छिलकों का फेस पैक लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि तरबूज के छिलकों का फेस पैक कैसे बनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
तरबूज के छिलकों का फेस पैक कैसे बनाएं :
तरबूज के छिलके और कच्चा दूध
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, तरबूज के छिलके और कच्चा दूध मिलाकर आप फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच तरबूज के छिलकों का पेस्ट लें। इसमें आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। कच्चा दूध चेहरे की गहराई से सफाई करता है। इससे त्वचा पर जमी सारी गंदगी और धूल-मिट्टी आसानी से निकल जाती है। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो भी आएगा।
तरबूज के छिलके और चंदन पाउडर
गर्मियों में तरबूज के छिलकों और चंदन पाउडर का फेस पैक भी लगा सकते है। इसके लिए आप 2 चम्मच तरबूज के छिलकों का पेस्ट लें। इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगाएं।
फिर आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। चदंन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। यह टैनिंग, सनबर्न और दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। चंदन पाउडर लगाने से त्वचा की जलन और रेडनेस भी शांत होती है।
यह भी पढ़ें-तरबूज के बीज फेंक रहे हैं या हीरे, जानिए क्यों है हेल्थ के लिए हीरे से भी कीमती
तरबूज के छिलके और एलोवेरा
तरबूज के छिलके और एलोवेरा का फेस पैक भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप तरबूज के छिलके लें और इन्हें बारीक पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें और 40 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है।
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
तरबूज के छिलके और बेसन
आप तरबूज के छिलकों और बेसन का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप तरबूज के छिलकों का सफेद हिस्सा निकाल लें। अब इन्हें बारीक पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें थोड़ा-सा बेसन मिलाएं।
अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा को हाइड्रेशन मिलेगा। बेसन गर्मी की वजह से होने वाली चिपचिपाहट को दूर करेगा। इससे त्वचा पर ठंडक भी बनी रहेगी।
How to make watermelon peel face pack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














