स्किन केयर टिप्स (सौ. पिंटरेस्)  
लाइफस्टाइल

Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Skincare: चिलचिलाती गर्मी और धूप से हमारा चेहरा झुलस जाता है। अगर आप भी इससे गुजर रहे हैं, तो यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे है, जिसे अपनाकर आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं।

रीता राय सागर

Skincare in Summer: गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल मिट्टी का असर चेहरे पर साफ दिखने लगता है। कई बार स्किन बुझी-बुझी सी और रूखी दिखने लगती है। इस मौसम में टैनिंग की समस्या भी आम होती है। टैनिंग की वजह से चेहरे का रंग अलग-अलग दिखता है।

इस जमी हुई जिद्दी टैनिंग को घरेलू नुस्खों की मदद से हटाया जा सकता है। कई ऐसी चीजें हैं, जो हमारे किचन में उपलब्ध है। इनका इस्तेमाल कर चेहरे से टैनिंग को हटाया जा सकता है और साथ ही ग्लो भी वापस आ जाएगा।

खीरा

गर्मी में खीरा खाने के साथ-साथ चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो चेहरे से पिगमेंटेशन हटाने में मददगार होता है। कालेपन को दूर करने के लिए खीरे के टुकड़े से चेहरे पर मसाज करें और 30 मिनट के लिए इसे चेहरे पर ही छोड़ दें। इसके बाद साफ ठंडे पानी से अच्छी तरह चेहरा धोकर मॉश्चराइजर लगाएं।

कच्चा दूध

कच्चे दूध से भी टैनिंग की समस्या से निजात पाया जा सकता है। ताजा कच्चा दूध को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से बेहतर रिजल्ट मिलते है। इसका प्रयोग कुछ दिनों तक करते रहने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह टैनिंग में रामबाण का काम करता है। चुटकी भर हल्दी को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे पूरे चेहरे औऱ गले पर लगाएं। थोड़ी देर बाद इसे वॉश कर लें। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करता है और कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड से चेहरे की रंगत निखरती है।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में मौजूद विटामिन सी चेहरे पर जमे दाग-धब्बों से निजात दिलाने में मदद करता है। बादाम के तेल में शहद मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होगी और चेहरा स्मूद होगा।

टमाटर और दही

टमाटर में लुकोपिन पाया जाता है। यह यूवी किरणों से डैमेज हुए स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। साथ ही दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करता है। आधे टमाटर को दो चम्मच दही के साथ ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट बनाएंगे औऱ फिर पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देंगे। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएंगे।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर