स्किनकेयर रूटीन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: चेहरे पर निखार चाहिए तो रात में सोने से पहले करें ये 5 काम, निखर कर आएगा ग्लो

Skin Beauty: अगर आप अपने चेहरे को भीतर से निखारना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले करें ये 5 आसान काम। जानें आसान नाइट टाइम स्किन केयर रूटीन।

रीता राय सागर

Night Skincare Routine: दिनभर की धूल-मिट्टी, पसीना, मेकअप और धूप के बाद रात का समय स्किन को रिलैक्स करने का होता है और इसके लिए एक अच्छी नाइट स्किन केयर रूटीन की जरूरत होती है। लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है।

चेहरे की सफाई, सीरम, मॉइस्चराइजर और अच्छी नींद जैसे आसान तरीके स्किन को हेल्दी और फ्रेश बनाए रखते हैं।

सबसे पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें

रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करना सबसे जरूरी स्टेप है। दिनभर चेहरे पर जमा मेकअप, सनस्क्रीन, पसीना, ऑयल और धूल-मिट्टी को चेहरे से साफ करके सोएं। इसके लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से माइल्ड क्लींजर इस्तेमाल करें।

अगर आपने हैवी मेकअप या वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाया है, तो उसे अच्छी तरह हटाना और भी जरूरी है। इसके लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें और मेकअप लगाकर सोने की आदत को छोड़े दें।

स्किन प्रॉब्लम के अनुकूल सीरम

चेहरा साफ करने के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार सीरम लगाएं। अगर स्किन पर डलनेस, असमान रंगत या टेक्सचर की समस्या है, तो उसी के अनुसार एक्टिव इंग्रीडिएंट वाला सीरम चुनें, लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि एक साथ कई एक्टिव प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं है। ज्यादा प्रोडक्ट की जगह अपनी स्किन कंसर्न के हिसाब से प्रोडक्ट लगाएं।

मॉइस्चराइजर बिल्कुल न भूलें

सीरम के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। वरना स्किन ड्राई हो जाएगी। मॉइस्चराइजर स्किन में नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो हल्का जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर और ड्राई स्किन के लिए थोड़ा क्रीमी मॉइस्चराइजर चुना जा सकता है।

होंठ और आंखों को न करें नजरअंदाज

चेहरे की देखभाल करते समय अक्सर होंठ और आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा का भी ख्याल रखें। रात में सोने से पहले होंठों पर लिप बाम लगाएं और आंखों के आसपास जरूरत हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। चेहरे के साथ हाथ-पैर और शरीर की ड्राई स्किन पर भी बॉडी लोशन लगाना नाइट टाइम रूटीन का हिस्सा होना चाहिए।

सबसे जरूरी है- अच्छी नींद

महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट लगाने का कोई फायदा नहीं होगा, अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी। रात की नींद का सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले मोबाइल को अवॉयड करें और पर्याप्त नींद लें।

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप