Mehendi for Soft & Shiny Hair: मेहंदी में मिलाएं ये 7 चीजें, रूखे-बेजान बाल दिखेंगे सॉफ्ट और शाइनी

Henna For Shiny Hair: बालों को कलर देने के लिए मेहंदी लगाने के साथ बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाना चाहते है, तो मेहंदी में ये 7 चीजें मिलाकर लगाएं। रूखे और बेजान बालों को मिलेगा बेहतर लुक।
Mehendi hair pack 7 ingredients soft shiny hair rrs05
बालों में मेहंदी फोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Henna Hair Pack: मेहंदी का इस्तेमाल बालों को अच्छा रंग देने और सॉफ्ट व सिल्की बनाने के लिए किया जाता है। यह बालों को नेचुरल तरीके से कंडीशन भी करता है, लेकिन अगर आपके बाल बहुत रूखे, फ्रिजी या बेजान हैं, तो सिर्फ मेहंदी लगाने के बजाय इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाने से बालों में नई जान आ सकती है। ये चीजें मेहंदी के पैक को बालों पर ड्राई इफेक्ट नहीं देती है।

मेहंदी में मिलाएं केला

अगर बाल रूखे और रफ हैं तो मेहंदी में पका हुआ केला मिलाएं। केले को अच्छी तरह मैश करके मेहंदी में मिलाएं और स्मूद पेस्ट तैयार करें। यह पैक बालों को सॉफ्ट बनाएगा। मेहंदी-केला मिश्रण को करीब 20-25 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें और फिर इसे वॉश कर लें। इसे हेयर पैक की तरह इस्तेमाल करें।

कोकोनट मिल्क से बनाएं क्रीमी पैक

ड्राई बालों के लिए मेहंदी में नारियल का दूध भी मिलाया जा सकता है। इससे मेहंदी का पेस्ट ज्यादा क्रीमी हो जाता है और बालों को मॉइस्चराइज करते हैं। मेहंदी और कोकोनट मिल्क को मिलाकर करीब एक घंटे तक बालों पर रखें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

ग्रीन टी मिलाएं

मेहंदी को पानी की जगह तैयार की गई ग्रीन टी से घोलकर लगाएं। इससे बालों को शाइनी लुक मिलता है। मेहंदी और ग्रीन टी को मिलाकर कुछ समय रखने के बाद इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल

अगर आपका स्कैल्प ऑयली रहता है, तो मेहंदी में थोड़ी मुल्तानी मिट्टी मिलाई जा सकती है। यह मिश्रण ऑयली स्कैल्प पर इस्तेमाल करें। इससे बाल सिल्की व मुलायम बनते हैं।

एलोवेरा जेल मिलाएं

एलोवेरा जेल को मेहंदी के पैक में मिलाने से पेस्ट ज्यादा स्मूद बनता है। खासकर रूखे और फ्रिजी बालों के लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत मैजिकल काम करता है। हालांकि पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है।

Mehendi hair pack 7 ingredients soft shiny hair rrs05
Athiya Shetty Skin Care: पिगमेंटेशन के लिए एक्ट्रेस का देसी नुस्खा, चावल के पानी से ऐसे निखारें त्वचा

दही से बढ़ाएं सॉफ्टनेस

मेहंदी में दही मिलाकर हेयर पैक बनाएं। दही बालों की कंडीशनिंग करता है और मेहंदी से होने वाली ड्राईनेस को कम करता है। बहुत ऑयली या संवेदनशील स्कैल्प होने पर इसे लगाने से पहले अपनी त्वचा के अनुसार फैसला करें।

थोड़ा सा तेल मिलाएं

मेहंदी में थोड़ी मात्रा में नारियल या ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से बालों में नमी बनी रहती हैं। बहुत ज्यादा तेल डालने से मेहंदी का रंग बालों पर ठीक से न बैठने की समस्या हो सकती है, इसलिए मात्रा कम रखें।

मेहंदी हर बाल पर एक जैसा असर नहीं करती। अगर आपके बाल पहले से बहुत ड्राई हैं तो लंबे समय तक मेहंदी लगाए रखना बालों को और रूखा बना सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com