मेहंदी डिजाइन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Sawan Ki Mehendi: उंगलियों पर स्टेटमेंट लुक देने वाले ये 8 खूबसूरत डिजाइन कर लें सेव, हर त्योहार में आएंगे काम

Mehendi Design: सावन में मेहंदी लगाना महिलाओं को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप इस बार हथेली को ज्यादा भरने के बजाय उंगलियों पर खास फोकस चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

रीता राय सागर
उंगलियों को बारीक फूल, पत्ती, जाली और डॉट पैटर्न से सजाया जा सकता है। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए अच्छा है जो भरी हुई मेहंदी से बचना चाहती हैं। हरी चूड़ियों और अंगूठियों के साथ इसका लुक और भी खूबसूरत लगेगा।
फूल और पत्तियों वाला डिजाइन सावन के मौसम के लिए खास तौर पर खूबसूरत लगता है। उंगलियों पर छोटी-छोटी कलियों और बेलों का पैटर्न बनाया जा सकता है। हथेली पर हल्का डिजाइन रखने से हाथों को नाजुक और आकर्षक लुक मिलता है।
अगर आपको ज्यामितीय और संतुलित डिजाइन पसंद हैं, तो मंडला पैटर्न चुन सकती हैं। गोलाकार पैटर्न के साथ डॉट्स और महीन रेखाएं डिजाइन को और खूबसूरत बनाती हैं। यह स्टाइल कम मेहंदी में भी काफी आकर्षक नजर आता है।
कमल का पैटर्न मेहंदी में काफी पसंद किया जाता है और इसे हथेली के बीच या उंगलियों के पास बनाया जा सकता है। इसके साथ पत्तियों और छोटी बेलों को जोड़कर डिजाइन को सावन के अनुकूल बनाया जा सकता है।
उंगलियों से कलाई तक जाती हुई पतली बेल, बीच-बीच में छोटे फूल और पत्तियां डिजाइन को आकर्षक बनाते हैं। हल्की मेहंदी पसंद करने वालों के लिए यह सुंदर और आसान विकल्प है।
मिनिमल मेहंदी में पूरी हथेली भरने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ एक या दो उंगलियों पर बेल, पत्तियां, डॉट्स या छोटी आकृतियां बनाई जा सकती हैं। सावन के लिए इसे हरी चूड़ियों और अंगूठियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
मिनिमल मेहंदी में पूरी हथेली भरने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ एक या दो उंगलियों पर बेल, पत्तियां, डॉट्स या छोटी आकृतियां बनाई जा सकती हैं। सावन के लिए इसे हरी चूड़ियों और अंगूठियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

खराब सड़क दिकाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति