दिवाली के बाद त्वचा की सफाई और मॉइश्चराइजिंग पर दें विशेष ध्यान।
डलनेस दूर करने के लिए नींद और खानपान सुधारें।
सनस्क्रीन और सही स्किन केयर रूटीन को नजरअंदाज न करें।
Post Diwali Skincare: दिवाली के कई दिनों पहले से ही दीवाली पार्टी व गेट टुगेदर के लिए लगातार कई दिनों तक मेकअप करना, देर रात तक जागना, तला-भुना खाना और प्रदूषण के संपर्क में रहने से त्वचा की सेहत पर असर डालता है। इसके कारण चेहरा थका हुआ, रूखा और बेजान नजर आने लगता है।
कई बार त्वचा पर छोटे-छोटे दाने, ड्राईनेस और डार्क सर्कल भी दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में महंगे फेशियल या स्किन ट्रीटमेंट कराने से ज्यादा जरूरत सही स्किन केयर रूटीन और कुछ अच्छी आदतों को अपनाना है। इससे स्किन भीतर से स्वस्थ और चमकदार होता है।
दिवाली के दौरान इस्तेमाल किए गए मेकअप और प्रदूषण के कण त्वचा पर जमा हो जाते हैं। इसलिए दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें। अगर हैवी मेकअप किया है तो पहले मेकअप रिमूवर या क्लींजिंग ऑयल से मेकअप को अच्छी तरह रिमूव करें और इसके बाद फेसवॉश का इस्तेमाल करें। मेकअप हटाए बिना सोने की गलती न करें।
लगातार मेकअप और बदलते मौसम के कारण त्वचा रूखी हो सकती है। ऐसे में अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर चुनें। हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन और सेरामाइड्स जैसे इंग्रेडिएंट्स त्वचा में नमी बनाए रखते हैं।
दिवाली के बाद त्वचा को थोड़ा आराम देना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। कुछ दिनों तक हैवी मेकअप को अवॉयड करें और जरूरत पड़ने पर हल्का मेकअप करें। इससे त्वचा की सफाई और नियमित देखभाल पर ध्यान देना आसान होगा।
सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी सनस्क्रीन जरूरी है। सुबह चेहरे और गर्दन पर ब्रॉड स्पेक्ट्रम एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं। बाहर रहने पर सनस्क्रीन लगभग हर दो घंटे में रीअप्लाई करें।
चेहरे की डलनेस देखकर स्क्रब या स्ट्रॉन्ग केमिकल पील इस्तेमाल न करें। इससे त्वचा में जलन और ड्राईनेस बढ़ सकती है। अगर त्वचा सामान्य है, तो हल्के एक्सफोलिएशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। संवेदनशील या इरिटेटेड त्वचा को पहले खुद से ठीक होने दें।
त्वचा की तमाम जरूरतों के बाद सबसे जरुरी है अच्छा खाना और पानी पीना। स्किन को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त पोषण मिलना जरूरी है। डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, विभिन्न तरह की दाल, नट्स और प्रोटीन शामिल करें। प्यास और जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी पिएं। केवल ज्यादा पानी पीने से त्वचा तुरंत ग्लोइंग नहीं होती, लेकिन शरीर में पानी की कमी से बचना जरूरी है।
लगातार देर रात तक जागने से चेहरा थका हुआ दिखता है और आंखों के नीचे डार्क सर्कल ज्यादा नजर आते हैं। इसलिए रोजाना लगभग 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। सोने और जागने का समय नियमित रखें।
दिवाली के बाद ग्लो पाने के लिए नींबू, बेकिंग सोडा या तेज घरेलू स्क्रब लगाने से बचें। ये चीजें त्वचा में जलन पैदा कर सकती हैं। नए स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और एक बार में कई एक्टिव इंग्रेडिएंट्स शुरू न करें।