Diwali Makeup Ideas: इस बार गोल्डन आईशैडो से आगे बढ़कर ट्राई करें ये ट्रेंडी आई मेकअप लुक

रीता राय सागर

ज्वेलरी जैसी आईज

गोल्डन आईशैडो की जगह एमराल्ड ग्रीन आई मेकअप ट्राई करें। इसे न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्लश के साथ पेयर करें। ग्रीन साड़ी, सूट या लहंगे के साथ यह लुक खूब जंचेगा।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

सॉफ्ट ग्लैम

रोज गोल्ड आईशैडो, गुलाबी ब्लश और पिंक न्यूड लिपस्टिक से चेहरे पर सॉफ्ट फेस्टिव ग्लो मिलेगा। यह लुक दिन की दिवाली पूजा से लेकर शाम की पार्टी तक के लिए अच्छा है।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

सिंपल पॉप मेकअप

पूरा आई मेकअप हैवी करने के बजाय ब्लू आईलाइनर से आंखों को हाइलाइट करें। बाकी मेकअप को हल्का रखें, ताकि आईलाइनर आपके लुक का खास हिस्सा बने।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

एक रंग से कोऑर्डिनेटेड लुक

आंखों, गालों और होंठों पर पिंक के मिलते-जुलते शेड्स इस्तेमाल करें। मोनोक्रोम मेकअप चेहरे को सॉफ्ट और फ्रेश लुक देता है। पेस्टल आउटफिट के साथ यह खासतौर पर अच्छा लगेगा।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

ब्लैक स्मोकी आईज

चॉकलेट ब्राउन आईशैडो से आंखों को डेफिनिशन दें। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और न्यूड लिपस्टिक के साथ बैलेंस करें। यह लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न, दोनों आउटफिट के साथ जंचता है।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

मैट नहीं, नेचुरल ग्लो

हाइड्रेटिंग स्किन प्रेप, हल्का बेस और क्रीम ब्लश से ग्लोइंग फिनिश पाएं। हाईलाइटर को गालों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं, ताकि चेहरे पर चमक दिखे, लेकिन मेकअप ज्यादा शाइनी न लगे।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

बेरी लिप्स

इस दिवाली रेड की जगह बेरी, प्लम या वाइन लिपस्टिक चुनें। आंखों पर हल्का आईलाइनर और मस्कारा रखें, ताकि होंठों का रंग उभरकर आए। एथनिक वियर के साथ यह लुक खूबसूरत लगेगा।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

आंखों पर नया रंग

टील, पर्पल या कॉपर जैसे शेड्स पूरे आईलिड पर लगाने के बजाय इसे बाहरी कोने या आईलाइनर के पास लगाएं। इससे लुक ट्रेंडी लगेगा, लेकिन बहुत हैवी नहीं होगा।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

ब्लश लगाने का नया अंदाज

ब्लश को गालों के ऊपरी हिस्से से कनपटियों की ओर हल्के हाथों से ब्लेंड करें। इससे चेहरे पर फ्रेश और लिफ्टेड लुक आता है। पिंक या पीच शेड चुन सकती हैं।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

चमक हो, लेकिन थोड़ी सी

गोल्डन आईशैडो की जगह सिल्वर, शैंपेन या पर्ल शिमर को आंखों के अंदरूनी कोने और आईलिड के बीच में लगाएं। इससे आंखें चमकेंगी और मेकअप भी एलिगेंट लगेगा।

आई मेकअप लुक | Source: Pinterest

Karwa Chauth Necklace Ideas: नेकलाइन के हिसाब से चुनें हार, चोकर से लेकर रानी हार तक ऐसे निखरेगा आपका लुक

Swipe Up