Rose Water Skincare Hack: गुलाब जल में मिलाएं ये 2 चीजें, डार्क सर्कल और झुर्रियों से पाएं राहत

Rose Water Skincare Hack: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद घरेलू उपाय है, लेकिन इसमें इन दो चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी और सॉफ्टनेस मिलती है। जानें इसे लगाने का तरीका।
Rose water skincare hack honey almond oil dark circles wrinkles.
गुलाब जल फोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Rose Water for Skin: चेहरे की थकान, रूखापन और आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स से चेहरे की खूबसूरती फीकी हो जाती है। ऐसे में घरेलू नुस्खे इसे कम कर सकते हैं। गुलाब जल, शहद और बादाम तेल से बना एक आसान होममेड फेसपैक स्किन को मुलायम और मॉइस्चराइज करता है।

गुलाब जल में मिलाएं ये 2 चीजें

घर पर ईआसानी से बनने वाले इस फेसपैक में गुलाब जल को बेस की तरह इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए गुलाब जल में थोड़ी मात्रा में शहद और बादाम का तेल मिलाएंगे। तीनों चीजें मिलकर त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करेंगी और रूखी त्वचा पर सॉफ्टनेस आएगी।

गुलाब जल

गुलाब जल को चेहरे पर फ्रेशनेस और हल्के हाइड्रेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे साफ चेहरे पर लगाएं। गुलाब जल हाइड्रोफिलिक होता है, जो नमी को अपनी ओऱ खींचता है। इसलिए गुलाब जल त्वचा में नमी को लॉक करता है। गुलाब जल सनबर्न में भी असरदार है औऱ चेहरे पर होने वाली जलन को भी शांत करता है।

Honey
शहदफोटो.सोशल मीडिया

शहद

शहद स्किन को नमी देता है। गुलाब जल के साथ थोड़ी मात्रा में शहद मिलाने से त्वचा ज्यादा सॉफ्ट और नम रहती है। अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है, तो गुलाब जल और शहद का कॉम्बिनेशन आपके स्किन के लिए मैजिक की तरह काम करेगा। शहद एक एक्सफोलिएटिंग एजेंट की तरह काम करता है। इससे डेड स्किन निकल जाते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

बादाम तेल

बादाम तेल की कुछ बूंदें मिलाने से यह अधिक मॉइस्चराइजिंग बन जाती है। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाती है। लेकिन अगर आपकी त्वचा ऑयली या एक्ने प्रोन स्किन है, तो बादाम तेल की बहुत थोड़ी सी मात्रा का इस्तेमाल करें।

Badam Oil
बादाम तेलफोटो.सोशल मीडिया
Rose water skincare hack honey almond oil dark circles wrinkles.
Anti-Ageing Drink: 40 के बाद चेहरे पर दिख रही हैं झुर्रियां तो घर पर बने इन 5 ड्रिंक्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

कैसे बनाएं ये होममेड फेसपैक

एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें लगभग आधा चम्मच शहद और 2-3 बूंद बादाम तेल मिलाएं। इस होममेड फेसपैक को अच्छी तरह मिक्स करें और साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। आंखों के बिल्कुल अंदर या पलकों के किनारे न लगाएं।

करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। इसके बाद अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com