बादशाह और ईशा रिखी फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Marriage Advice: 5 माह में खत्म हुई बादशाह की शादी, Perfect Marriage नहीं रिश्ते में ये 7 बातें हैं जरूरी

Healthy Relationship: आज के समय में रिश्तों का लंबे समय तक चलना मुश्किल होता जा रहा है। रिश्ते को संभालने के लिए 7 जरूरी बातें, जिसे हर हैप्पी कपल को फॉलो करना चाहिए।

रीता राय सागर

Successful Marriage Tips: रैप सिंगर बादशाह और ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद ही अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने अपने साझा बयान में कहा कि उन्होंने आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। हालांकि उनके अलग होने की असली वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।

लेकिन यह खबर एक जरूरी सवाल खड़ा करती है- आज के वक्त में शादियां क्यों टूट रही हैं? किसी भी रिश्ते की मजबूती इस बात से तय नहीं होती कि कोई कपल कितने साल साथ रहा, बल्कि इस बात से होती है कि वे साथ रहते हुए एक-दूसरे को कितना समझते, सम्मान देते और स्पेस देते हैं।

जानिए एक हेल्दी रिश्ते में रहने की 7 बेसिक और जरूरी बातें-  

क्मयुनिकेशन में देरी न करें

रिश्ते में छोटी-छोटी बातें कब बड़ी बन जाती है, पता ही नहीं चलता। बातों को लगातार नजरअंदाज करने से वे समय के साथ बड़ी समस्या बन सकती हैं। मन में बात रखने के बजाय सही समय पर शांत तरीके से अपनी परेशानी और उम्मीदों के बारे में एक-दूसरे से बात करना जरूरी है।

हर बात सोशल मीडिया पर शेयर करना जरूरी नहीं

रिश्ते की हर खुशी, लड़ाई या परेशानी को सोशल मीडिया पर बताना जरूरी नहीं है। कुछ बातें सिर्फ दो लोगों के बीच रहें तो रिश्ते में प्राइवेसी और इमोशनल सेफ्टी बनी रहती है। यही एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने का काम करती है।

रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान है सर्वोपरि  

प्यार के साथ सम्मान भी रिश्ते की बुनियाद होती है। अगर बार-बार एक-दूसरे को नीचा दिखाना, अपमान करना या भावनाओं को ठेस पहुंचाना, सामान्य हो जाए तो रिश्ते की स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

परफेक्ट मैरिज का दबाव न बनाएं

हर शादी में मतभेद, गलतफहमियां और मुश्किल दौर आते हैं। बाहर से परफेक्ट दिखने की कोशिश करने के बजाय अपने रिश्ते की वास्तविक समस्याओं पर काम करना ज्यादा जरूरी है। शादी को परफेक्ट बनाने की कोशिश करने की बजाय रिश्ते को ठीक करने पर जोर देना चाहिए।

एक-दूसरे की बाउंड्रीज को समझें

शादी के बाद भी दोनों पार्टनर की अपनी पसंद, दोस्त, काम, परिवार और पर्सनल स्पेस हो सकते है। हर चीज पर नियंत्रण रखने के बजाय एक-दूसरे की सीमाओं और स्वतंत्रता का सम्मान करना एक हेल्दी रिलेशनशिप की बुनियाद हो सकती है।

रिश्ता खत्म होना फेलियर को नहीं दर्शाता

हर रिश्ता जिंदगी भर चले, यह जरूरी नहीं। अगर दो लोग कोशिशों के बाद भी साथ नहीं रह पा रहे हैं, तो सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला भी जीवन का हिस्सा हो सकता है। किसी रिश्ते की अवधि अकेले उसकी सफलता या असफलता पर तय नहीं किया जा सकता है।

दूसरों के रिश्तों को देखकर अपने रिश्ते की नींव न रखें

किसी कपल की तस्वीरें देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि उनकी निजी जिंदगी कैसी है। इसी तरह अलग होने की खबर सामने आने के बाद भी अफवाहों पर विश्वास करना गलत होगा। बादशाह और ईशा ने भी अपने बयान में लोगों से उनके रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अनुमान न लगाने की अपील की है।

सफल शादी का मतलब हमेशा साथ रहना नहीं, बल्कि रिश्ते में रहते हुए एक-दूसरे की इज्जत, भरोसे और भावनाओं को समझना है। इसलिए दूसरों की शादी को जज करने के बजाय अपने रिश्ते में कम्युनिकेशन, सम्मान, विश्वास और बाउंड्री को मजबूत करना ज्यादा जरूरी है।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने