Happy Marriage Tips: विक्रांत मैसी की ‘350 दिन’ वाली बात से सीखें शादीशुदा जिंदगी में खुश रहने के 6 तरीके

Relationship Tips: एक्टर विक्रांत मैसी ने शादी में खुशहाल रहने का फॉर्मूला बताया है। जिसमें झगड़े और कम्युनिकेशन जैसे 6 हैप्पी मैरिज टिप्स बताए हैं, जो रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
Happy marriage tips vikrant massey 350 days formula strong husband wife relationship RRS05
विक्रांत मेसीफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Vikrant Messy Happy Marriage Tips: शादीशुदा जिंदगी में हर दिन एक जैसा नहीं होता। प्यार और खुशियों के साथ कभी-कभी बहस और मतभेद भी होते हैं। हाल ही में विक्रांत मैसी ने एक पब्लिक अपीयरेंस में अपनी सफल शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि साल के 365 दिनों में 350 दिन अच्छे गुजरें और बाकी 15 दिनों को संभाल लिया जाए, तो रिश्ता खूबसूरत बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे कभी भी झगड़े को अगले दिन तक खींचकर नहीं ले जाते।

हर बात पर परफेक्ट रिश्ता तलाशने की कोशिश न करें

विक्रांत मैसी की शादी की बात का सबसे बड़ा सबक यही है कि शादी में हर दिन खुशहाल होना जरूरी नहीं। कभी असहमति होगी, कभी मूड खराब होगा और कभी छोटी बात पर बहस भी हो सकती है। जरूरी यह है कि इन मुश्किल दिनों को पूरे रिश्ते की पहचान न बनने दें। अच्छे दिनों को ज्यादा महत्व देना सीखें।

झगड़े को अगले दिन तक न खींचें

पति-पत्नी के बीच बहस होना सामान्य बात है, लेकिन एक छोटी सी बहस को बढ़ावा न देना, रिश्ते में आने वाले कड़वाहट को दूर करता है। विक्रांत मैसी के मुताबिक, वे रात के झगड़े को अगले दिन तक नहीं खींचते। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि समस्या को दबा दिया जाए, जरूरत हो तो शांत होने के बाद उस पर बात जरूर करें।

गुस्से में तुरंत जवाब देने से बचें

मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि बहस के दौरान हमारा शरीर और दिमाग तनाव की स्थिति में आ सकता है, जिससे हम ऐसी बातें कह सकते हैं जिसका बाद में पछतावा हो। ऐसे में कुछ समय के लिए रुकना, शांत होना और फिर बात करना मददगार हो सकता है। हर मुद्दे का समाधान उसी पल करना जरूरी नहीं होता है।

पार्टनर की बात बिना बचाव के सुनें

सिर्फ अपनी बात समझाना ही कम्युनिकेशन नहीं होता है। कम्युनिकेशन का मतलब दोनों लोगों का एक-दूसरे की बात सुनना और समझना होता है। मजबूत रिश्ते में पार्टनर की शिकायत या फीडबैक को बिना तुरंत सफाई दिए सुनना भी जरूरी है। विशेषज्ञ के अनुसार, नॉन डिफेंसिव होने से सामने वाले को यह महसूस होता है कि उसकी भावनाओं और बातों को महत्व दिया जा रहा है।   

एक साथ हर समस्या हल करने की कोशिश न करें

किसी रिलेशनशिप में लगातार कमियां गिनाने के बजाय एक समय में एक या दो मुद्दों पर ध्यान देना बेहतर हो सकता है। बहुत सारी शिकायतें एक साथ सामने रखने से सामने वाला डिफेंसिव हो सकता है। छोटी, स्पष्ट और सुरक्षित बातचीत समस्या को सुलझाने में ज्यादा मददगार होती है।

Happy marriage tips vikrant massey 350 days formula strong husband wife relationship RRS05
Hair Claw बार-बार टूट रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जानें क्लचर टूटने की असली वजह

प्यार के साथ सम्मान और अपरीसियेशन भी जरूरी

एक खुशहाल शादी सिर्फ प्यार पर नहीं चलती। पार्टनर के अच्छे कामों को नोटिस करना, उसकी तारीफ करना और यह जताना कि आप एक-दूसरे की कोशिशों को वैल्यू दें। इससे इमोशनल कनेक्शन मजबूत होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com