ऑरेंज पिल फेस केयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Orange Peel Serum For Face: संतरे के छिलकों से घर पर बनाएं ग्लोइंग स्किन वाला DIY सीरम, जानें आसान तरीका

Serum For Face: संतरे के छिलकों से DIY सीरम बनाने का तरीका सोशल मीडिया पर छाया रहता है। जानिए इस घरेलू नुस्खे में किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा पर लगाने से पहले इन सावधानी का ध्यान रखें।

रीता राय सागर

Highlights:

  • संतरे के छिलकों के पाउडर से अपनी स्किनकेयर रूटीन में ला सकती हैं नया ट्विस्ट।

  • एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा को नमी देने में मदद कर सकते हैं।

  • जानें संतरे के छिलकों से DIY सीरम जैसा जेल बनाने का आसान तरीका।

Orange Peel Serum Benefits: स्किन को चमकदार और जवां बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के सीरम का इस्तेमाल करते हैं। विटामिन C सीरम भी इन्हीं में से एक है, जिसका इस्तेमाल त्वचा की रंगत और टेक्सचर बेहतर करने के लिए किया जाता है।

संतरे के छिलकों से बना सीरम भी स्किन की देखभाल में कारगर माना जाता है। इनमें कई प्राकृतिक यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इससे दाग-धब्बे कम, झुर्रियां घटती है और त्वचा में कसाव आता है।

DIY ऑरेंज सीरम बनाने की सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच संतरे के छिलकों का बारीक पाउडर

  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

  • 2–3 बूंद वेजिटेबल ग्लिसरीन

  • जरूरत के अनुसार थोड़ा-सा गुलाब जल

संतरे के छिलकों से सीरम बनाने का तरीका

संतरे के छिलकों का पाउडर तैयार करें

संतरे को अच्छी तरह धोने के बाद उसके छिलके उतार लें। इन्हें साफ ट्रे पर रखकर पूरी तरह सूखने दें। सूखने के बाद मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें और छानकर किसी साफ, सूखे डिब्बे में रखें।

एलोवेरा जेल मिलाएं

एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल लें। इसमें संतरे के छिलकों का थोड़ा-सा बारीक पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मिश्रण में बड़े या खुरदरे कण न रहें।

ग्लिसरीन और गुलाब जल डालें

अब इसमें 2-3 बूंद ग्लिसरीन मिलाएं। जरूरत पड़ने पर थोड़ा-सा गुलाब जल डालकर मिश्रण को स्मूद बनाएं। इसे बहुत गाढ़ा या दानेदार न रखें।

ताजा बनाकर इस्तेमाल करें

इस मिश्रण को स्टोर करके कई दिनों तक इस्तेमाल करने के बजाय जरूरत के अनुसार थोड़ी मात्रा में बनाएं। इसे चेहरे पर लगाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट कर लें। थोड़ी देर के लिए इसे चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। इसे रातभर चेहरे पर लगा छोड़ने वाले सीरम की तरह इस्तेमाल न करें।

त्वचा पर इस सीरम के फायदे

संतरे के छिलके: इनमें प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड होते हैं। इससे त्वचा का रंग साफ होता है और हाइपर पिगमेंटेशन भी कम होता है।

एलोवेरा जेल: यह त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इसके लिए ऐसा जेल चुनें जो आपकी त्वचा को सूट करता हो।

ग्लिसरीन: यह एक ह्यूमेक्टेंट है, यानी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल कई मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट्स में किया जाता है।

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार