मसाले फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Spices Expiry Date: किचन में रखे मसाले कब हो जाते हैं खराब? इन 5 तरीकों से करें पहचान

Masala Expiry Date: हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाले जैसे मसाले भी लंबे समय तक रखे रहने से अपनी खुशबू और स्वाद खो देते हैं। जानें पुराने मसालों को पहचानने और उन्हें सही तरीके से स्टोर करने का तरीका।

रीता राय सागर

How to Store Spices: भारतीय किचन में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला जैसी चीजें हर घर में रोजाना इस्तेमाल में आती है। कई बार मसालों के डिब्बे महीनों तक इस्तेमाल होते रहते हैं और कुछ तो सालों तक किचन की शेल्फ पर पड़े रहते हैं। लेकिन रसोई घर में रखे मसाले भी एक्सपायर होते हैं।  

दूध और ब्रेड की तरह ही मसालों की भी एक्सपायरी डेट होती है। मसाले अचानक खराब नहीं होते, लेकिन समय के साथ उनका स्वाद, खुशबू और असर कम होने लगता है। अगर मसालों में नमी चली जाए या उन्हें गलत तरीके से स्टोर किया जाए, तो उसमें फफूंद लग सकते हैं।

पुराने मसालों की पहचान कैसे करें?

मसाले इस्तेमाल करने लायक हैं या नहीं, इसका पता उन्हें देखकर और सूंघकर लगाया जा सकता है।

खुशबू बिल्कुल कम हो गई है

ताजा मसाले खोलते ही अपनी तेज और पहचान वाली खुशबू देते हैं। अगर डिब्बा खोलने पर मसाले से लगभग कोई खुशबू नहीं आ रही या उसकी महक बहुत फीकी हो गई है, तो वह काफी पुराना हो सकता है।

रंग बदल गया है

हल्दी, लाल मिर्च या धनिया पाउडर जैसे मसालों का रंग समय के साथ फीका पड़ जाता है। अगर रंग सामान्य से बहुत ज्यादा बदल गया है या मसाले का रंग गहरा दिखाई दे रहा है, तो से बदलने का समय आ गया है।

मसाले में गुठली बन जाए

अगर पाउडर वाला मसाला डिब्बे में पड़े-पड़े आपस में चिपककर बड़ी-बड़ी गुठलियां बन गई है, तो इसका अर्थ में मसाले में नमी है। खासकर अगर मसाला चिपचिपा महसूस हो रहा है, तो उसे इस्तेमाल न करें।

अजीब या सीलन जैसी गंध

अगर मसाले की खुशबू बदल जाए और उससे सीलन, खट्टी या दूसरी अजीब सी गंध आ रही है, तो इसे इस्तेमाल करने से बचें। ऐसी गंध मसाले की गुणवत्ता खराब होने का संकेत है।

फफूंद या कीड़े दिखाई दें

अगर मसाले में सफेद या हरे रंग के धब्बे, जाले जैसे निशान या छोटे कीड़े दिखाई दें, तो उसे तुरंत फेंक दें। ऐसे मसाले को छानकर या ऊपर की परत हटाकर इस्तेमाल करने की कोशिश न करें।

पुराने मसाले के नुकसान

हर पुराना मसाला उसी वक्त नुकसान नहीं पहुंचाता है। कई बार सिर्फ उसकी खुशबू, स्वाद और रंग कम होते हैं। नमी वाले मौसम में, खासकर गर्मी और मानसून में मसालों को स्टोर करना और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि गर्मी और नमी सूक्ष्मजीवों को पनपने के लिए अनुकूल माहौल देते हैं।

पिसे और साबुत मसाले कितने समय तक रख सकते हैं?

  • पिसे मसाले- करीब 6 महीने से 1 साल तक इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

  • साबुत मसाले- अच्छी तरह स्टोर करने पर करीब 1 से 3 साल तक अपनी गुणवत्ता बनाए रख सकते हैं।

मसालों को लंबे समय तक ताजा कैसे रखें?

  • एयरटाइट डिब्बे में रखें- मसालों को अच्छी तरह बंद होने वाले कंटेनर में रखें, ताकि हवा और नमी अंदर न जाए।

  • चूल्हे से दूर रखें- गैस या कुकटॉप के ठीक पास मसालों के डिब्बे रखने से बचें। लगातार गर्मी उनकी गुणवत्ता को कम करती है।

  • सीधी धूप से बचाएं- मसालों को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर स्टोर करना चाहिए।

  • गीली चम्मच न डालें- मसाला निकालने के लिए हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें। एक छोटी सी नमी से पूरे डिब्बे का मसाला खराब हो जाता है।

  • डिब्बे पर तारीख लिखें- मसाला खरीदने या डिब्बा खोलने की तारीख लिख देने से यह याद रखना आसान हो जाता है कि वह कितने समय से रखा है।

  • रोजाना इस्तेमाल के लिए अलग रखें- अधिक मात्रा में मसालों को अलग रखें और रोजाना के इस्तेमाल के लिए कम मात्रा में मसालों को किचन सेल्फ के आस-पास रखें।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल