होममेड क्लीनिंग पाउडर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Old Diya Cleaning Hack: दिवाली के पुराने मिट्टी के दीयों से बनाएं पीतांबरी, तांबे-पीतल के बर्तन चमक जाएंगे

Homemade Pitambari: दिवाली के बाद पुराने मिट्टी के दीयों को फेंकने की बजाय उन्हें कई तरीकों से काम में लिया जा सकता है। घर पर बनाएं बर्तन साफ करने वाला क्लीनिंग पाउडर।

रीता राय सागर

Highlights:

  • दिवाली के पुराने मिट्टी के दीयों से बनाएं सफाई पाउडर।

  • मिट्टी के पाउडर में नमक और डिटर्जेंट मिलाकर तैयार करें घरेलू क्लीनिंग मिश्रण।

  • इस पाउडर से तांबे के बर्तनों की सफाई करने का तरीका जानें।

How to Make Pitambari at Home: दिवाली के बाद घर में इस्तेमाल किए हुए मिट्टी के दीयों के ढेर लग जाते हैं, तो अब इन्हें फेंकने की बजाय इनसे पीतांबरी पाउडर बनाइए, जो कई तरह की क्लीनिंग में काम आते हैं।

खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। मिट्टी के दीये, थोड़ा नमक और डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर आप एक घरेलू क्लीनिंग पाउडर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं पुराने मिट्टी के दीयों से पीतांबरी जैसा सफाई पाउडर बनाने का तरीका।

इस घरेलू क्लीनिंग पाउडर को तैयार करने के लिए इन सामग्री की जरूरत होगी-

  • दिवाली में इस्तेमाल किए गए मिट्टी के दीये

  • 1/2 छोटा चम्मच नमक

  • 1/2 छोटा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर

कैसे बनाएं पुराने दीयों से सफाई पाउडर?

क्लीनिंग पाउडर बनाने के लिए दीयों को अच्छी तरह साफ करें। सबसे पहले दिवाली में इस्तेमाल किए गए मिट्टी के दीयों को इकट्ठा कर लें। इनमें बचा हुआ तेल, बाती और कालिख हटा दें। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह धोकर धूप में पूरी तरह सुखा लें।

अब सूखे दीयों को किसी मजबूत बर्तन में रखकर कूट लें। इसके बाद इनके टुकड़ों को ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर तैयार करें। पाउडर को छलनी से छान लें, ताकि मिट्टी के मोटे टुकड़े अलग हो जाएं।

अब तैयार बारीक मिट्टी में आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। इस तरह आपका घरेलू सफाई पाउडर तैयार हो जाएगा।

तांबे के बर्तन साफ करने के लिए करें इस्तेमाल

तैयार पाउडर को तांबे के बर्तन की सतह पर थोड़ी मात्रा में डालें। अब गीले मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से रगड़ें। इसके बाद बर्तन को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ दें। बर्तन पर जमी गंदगी और दाग साफ करने में यह मिश्रण कारगर हो सकता है।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड