- Hindi News »
- Lifestyle »
- Before Diwali Make Your Old Copper Utensils Shine Like New
दीवाली से पहले नए सा चमका लें तांबे के पुराने बर्तन, यहां हैं बड़े सस्ते और आसान नुस्खे
- Written By: सीमा कुमारी
Diwali Copper shining tips अगर आपके घर में दिवाली पूजा से पहले पुराने और काले पड़ चुके तांबे के बर्तन हैं तो यहां पर बताए गए इन आसान तरीकों से उन्हें नए जैसा बना सकते हैं।

इन 3 तरीकों से चमकाएं तांबे के पुराने बर्तन (सौ.सोशल मीडिया)
Copper shining tips : दीपावली आ रही है और घरों में साफ-सफाई का दौर भी शुरू हो चुका है। बता दें, दिवाली के मौके घर के कोने-कोने को चमकाया जाता है, जिसमें सबसे ज्यादा अहम मंदिर होता है। मंदिर की साफ-सफाई में पूजा के बर्तनों को भी अच्छे से साफ किया जाता है। क्या आपके घर के तांबे के बर्तन भी अपनी चमक खो चुके हैं और काले पड़ गए हैं?
हर साल दीवाली की साफ-सफाई में इन्हें देखकर लगता है कि इन्हें चमकाना एक नामुमकिन काम है? अगर ऐसा है, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 3 आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो आपके पुराने बर्तनों को फिर से नया बना देंगे। इन तरीकों को अपनाकर आप कम मेहनत में ही कमाल का रिजल्ट पा सकते हैं और अपनी मेहनत के साथ-साथ पैसों की भी बचत कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
इन 3 तरीकों से चमकाएं तांबे के पुराने बर्तन:
नींबू और नमक का जादू
तांबे के पुराने बर्तन को साफ करने के लिए नींबू और नमक का नुस्खा सबसे पुराना और सबसे असरदार तरीका है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और नमक का खुरदुरापन मिलकर तांबे पर जमी काली परत को आसानी से हटा देते हैं।
इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें और उसके कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नमक छिड़कें। अब इस नींबू से बर्तन को धीरे-धीरे रगड़ें। आप देखेंगे कि बर्तन तुरंत चमकने लगेगा। आप चाहें तो नींबू के रस में नमक मिलाकर एक पेस्ट भी बना सकते हैं और उसे कपड़े या स्क्रबर से लगा सकते हैं।
इमली का कमाल
तांबे के पुराने बर्तन को साफ करने के लिए नींबू और नमक के इस्तेमाल के अलावा, आप इमली का भी इस्तेमाल कर सकते है। बता दें, इमली का खट्टापन तांबे के बर्तनों को चमकाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए थोड़ी-सी इमली को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
जब यह नरम हो जाए तो इसे पानी में ही मसल लें। इस घोल को बर्तनों पर लगाकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे स्क्रबर से अच्छी तरह रगड़कर धो लें। बर्तन एकदम नए जैसे हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा भी तांबे के बर्तनों की सफाई में बहुत काम आता है। इसके लिए आप थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बर्तनों पर अच्छी तरह लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें। बर्तन पर लगी सारी गंदगी और दाग हट जाएंगे।
ये भी पढ़ें- छोटे से अंडे में छिपा है पूरी सेहत से लेकर चेहरे की सुंदरता का फंडा, जानिए कैसे करें रूटीन में शामिल
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
बर्तनों को साफ करने के बाद उन्हें हमेशा सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। अगर उन पर पानी की बूंदें रह जाएंगी तो वे फिर से काले पड़ सकते हैं।
Before diwali make your old copper utensils shine like new
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMजमीन की रंजिश में छह लोगों को मारी गोली…फिर धारदार हथियारों से काटा, कर्नाटक से आया दिल दहलाने वाला मामला
May 29, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ! 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, कल विधायक दल की बैठक
May 29, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














