हरी मिर्च का अचार (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बिना तेल के घर पर बनाना चाहते है आप मिर्च का अचार, तो जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, आएंगे आपके काम

Homemade Pickle Hacks: बिना तेल के मिर्ची का अचार बनाना चाहते हैं? जानें मिर्ची अचार के 5 सीक्रेट हैक्स, जिनसे अचार सालभर खराब नहीं होगा और स्वाद भी जबरदस्त रहेगा

दीपिका पाल

5 Secrets Hacks of Chili Pickle: हर किसी को खाने के साथ अचार खाना पसंद होता है जहां पर बिना अचार के पराठे का स्वाद पूरा नहीं होता है। आप अगर मिर्ची का अचार बनाना चाहते है और वह भी बिना किसी झंझट के तो आज हम आपको कुछ खास प्रकार के 5 सीक्रेट्स टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है जिनके साथ आप अचार का स्वाद ले सकते है। इस ट्रिक्स की मदद से आपका अचार सालभर भी खराब नहीं होता है।

जानिए अचार बनाने के 5 सीक्रेट ट्रिक्स

अचार को बनाने के दौरान आपको कुछ 5 सीक्रेट ट्रिक्स को अपनाना चाहिए जो आपके काम आ सकते है और बिना बिगड़े स्वाद भी मिलेगा।

1- बिना तेल के अचार बनाने के लिए आप नमी का ख्याल रख सकते है। आप मिर्ची को धोने के बाद उसे मलमल के कपड़े से पोंछें और कम से कम 2-3 घंटे धूप में सुखाएं ऐसा करने से नमी दूर होगी। मिर्ची के डंठल हमेशा सुखाने के बाद ही हटाएं, ताकि अंदर पानी न जा सके।

2- आप अचार बनाने के लिए मसालों पर ध्यान दे सकते है। इसमें ही मसालों में शामिल सौंफ, राई, मेथी और कलौंजी में भी प्राकृतिक तेल और नमी पाई जाती है। इसके लिए आप इन सभी सामग्रियों के लिए बिना तेल के कड़ाही में 1-2 मिनट तक हल्का भून लें। ऐसा करने से न केवल इससे मसालों की खुशबू बढ़ जाएगी बल्कि अचार के खराब होने की संभावना शून्य हो जाएगी।

3-आप बिना तेल के अचार बना रहे है तो, नमक का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप पहले मिर्च को काटकर सबसे पहले हल्दी और नमक के साथ मिलाकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे मिर्च अपना पानी छोड़ देगी, जिसे आप हटा सकते हैं या उसी में सिरका मिला सकते है।

4-आप बिना तेल के अचार बना रहे है तो, सफेद सिरका या गन्ने का सिरके का इस्तेमाल तेल की जगह पर कर सकते है। बता दें कि सिरका न केवल फंगस लगने से रोकता है, बल्कि मिर्च को जल्दी गलाने और खटास देने में भी मदद करता है।

5- अचार को आप सही बर्तन में रखते है तो वह खराब नहीं होता है। अचार को हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के जार में ही रखना चाहिए। अचार भरने के बाद जार का मुंह सूती कपड़े से बांधकर इसे 3-4 दिनों तक तेज धूप दिखाएं। धूप मिर्च को नेचुरल तरीके से पकाती है और स्वाद भी बढ़ता है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी