अपने साथ काम करने वालों के साथ कभी शेयर न करें ये बातें 
लाइफस्टाइल

अपने साथ काम करने वालों के साथ कभी शेयर न करें ये बातें, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

अगर आप किसी कंपनी में जॉब करते हैं, तो आपके कई दोस्त, साथी भी बनते हैं और उनमें कुछ साथ आपके करीब होते हैं, जिनसे आप बहुत ज्यादा बातें करते हैं। हालांकि, ऑफिस में साथियों से अच्छे संबंध बनाना अच्छी बात है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको उनसे कुछ बातें शेयर नहीं करनी चाहिए।

सीमा कुमारी

 Office Tips:हर संस्थान के अपने कुछ नियम-कायदे होते हैं और वहां काम करने वाले सभी एंप्लॉइज को उन नियम-कायदे को पालन करना पड़ता ही है। ऐसे में अगर आप किसी कंपनी में जॉब करते हैं। तो आपके कई दोस्त, साथी भी बनते हैं और उनमें कुछ साथ आपके करीब होते हैं, जिनसे आप बहुत ज्यादा बातें करते हैं।

हालांकि, ऑफिस में साथियों से अच्छे संबंध बनाना अच्छी बात है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको उनसे कुछ बातें शेयर नहीं करनी चाहिए। आइए जानते है ऑफिस में किन चीजों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए-

ऑफिस में अपने सहकर्मियों से भूलकर भी नहीं करनी चाहिए इन 5 बातों पर चर्चा-

आपकी पर्सनल बातें

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑफिस में लोग काम करने आते हैं और उन्हें आपकी निजी बातों से लेना-देना नहीं होता। बेहतर है कि अपने परिवार या रिश्तों से जुड़ी जानकारी आप खुद तक ही रखें। अपनी अंतरंग बातें जैसे पारिवारिक या रिलेशनशिप के झगड़े, पैसे की परेशानी या काम के बाहर के दोस्तों से जुड़ी बातों को ऑफिस में शेयर करना बिल्कुल सही नहीं है।

बॉस या किसी और की बुराई

आपको बता दें, कई बार हम ऑफिस में लोगों को इतना अच्छा दोस्त मान लेते हैं कि उनसे किसी की भी बुराई कर देते है।अगर हमें बॉस की कोई बात पसंद नहीं आ रही है तो हम तुरंत उनसे बोल देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी नौकरी को खतरे में डाल सकता है। इसलिए कभी भी अपने पार्टनर से बॉस के बारे में बुरा न बोलें।

इसके अलावा, अपने सहकर्मियों की बातें किसी से साझा न करें। कई बार ऐसी बातें इतने मसालेदार तरीके से दूसरों तक पहुंच जाती हैं कि आपको पता ही नहीं चलता। इसलिए गपशप करने से बचें और ऑफिस में कभी भी किसी के बारे में बुरा न बोलें।

आपकी कमाई और खर्च

भले ही हर कंपनी अपने कर्मचारियों को एक-दूसरे को सैलरी बताने से मना करती है लेकिन अक्सर लोगों को यह बात पता चल ही जाती है। फिर भी खुलकर अपनी सैलरी या कमाई पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है।

कंपनी को लेकर कोई परेशानी

हर कर्मचारी को अपने काम से कुछ शिकायत होती है और अपने साथियों से मिलकर इसे हल करने की कोशिश करें। वहीं कभी भी काम को लेकर अपने साथियों को बार-बार ना बताएं और अधिकारियों से मिलकर हल निकाल लें।

ऑफिस में कोई पसंद हो

अगर आपको ऑफिस में कोई पसंद है तो इसे खुद तक ही रखें। साथियों के साथ अपनी क्रश पर चर्चा करना कॉलेज के जमाने में कूल था लेकिन ऑफिस में नहीं। यह सिर्फ आपकी ही नहीं बल्कि उस व्यक्ति की प्रोफेशनल छवि भी खराब करता है।

तो इन बातों को गांठ बांध लें और अपने ऑफ‍िस र‍िलेशंस को इनके आधार पर अच्‍छा बनाएं।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा