-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- The Month Of Margashirsha Has Started
आरंभ हुआ मार्गशीर्ष का महीना, सद्हृदय भाव से करें श्रीकृष्ण की पूजा, खुशहाल हो जाएगा जीवन
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मार्गशीर्ष महीना की शुरुआत आज यानी 16 नवंबर से हो गई है। साथ ही इसका समापन 15 दिसंबर को होगा। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के दौरान भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है।

आरंभ हुआ मार्गशीर्ष का महीना
Margashirsha Month 2024: भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मार्गशीर्ष महीना की शुरुआत आज यानी 16 नवंबर से हो गई है। साथ ही इसका समापन 15 दिसंबर को होगा। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के दौरान भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस माह में किए गए मंगल कार्यों का फल हमेशा शुभ ही मिलता है। इसलिए इस माह को सभी महीनों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
धार्मिक मान्यता है कि विधिपूर्वक उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने से जातक को सभी तरह के दोषों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह यानी अगहन में कौन-कौन से उपाय करना शुभ हो सकता है।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देना बड़ा शुभ माना जाता है। सूर्य देव की उपासना करने से साधक को सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
कहते है, इस माह में भगवान विष्णु को शहद और शक्कर से स्नान करना भी शुभ माना जाता है। इससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही, घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहेगी।
इसके अलावा, आपको बता दें, मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा-अर्चना करने का भी विधान है। माना जाता है कि उपासना करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और शंख के पानी का छिड़काव करने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है।
ज्योतिष बताते हैं कि, मार्गशीर्ष माह के दौरान जो लोग चांदी का दान करते हैं, उनकी कुंडली में धन और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। शुक्र के मजबूत होने से जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है।
कहा जाता है कि, इस माह में किए गए व्रत-उपवास से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। पुराणों के अनुसार इस महीने कम से कम तीन दिन तक ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। स्त्रियों के लिए यह स्नान उनके पति की लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य देने वाला माना गया है।
कार्तिक माह की तरह इस माह में भी नित्य प्रति सुबह तुलसी को जल देने एवं शाम के समय घी का दीपक जलाने से श्री कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके अलावा
इस महीना गीता का पाठ करना भी बड़ा शुभ है।
इसे भी पढ़ें-गीता जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए, और जानें अर्जुन को श्रीकृष्ण के दिए उपदेश के इस ग्रन्थ में हैं कितने श्लोक
The month of margashirsha has started
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMस्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 09:12 PMसावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Jul 29, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM










