गीजर के पानी से नहाएं या नहीं, क्या हो सकते हैं नुकसान जान लें

आपको पता है कि गीजर के पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप गीजर के पानी से मत नहाइए बल्कि आपको गीजर के पानी का इस्तेमाल संभल कर करना चाहिए।
गीजर के पानी से नहाएं या नहीं
गीजर के पानी से नहाएं या नहीं
Published on
Updated on

Winter Health Tips: नवंबर महीने की शुरुआत होते ही सर्दियां शुरु होने लगती हैं. इस मौसम में कड़कड़ाते ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं. कुछ लोग तो इस मौसम में कई-कई दिनों तक नहाए बिना ही रहते हैं, जबकि बहुत से लोग गीजर के गर्म पानी से डेली नहाते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि गीजर के पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए  नुकसानदायक हो सकता है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप गीजर के पानी से मत नहाइए बल्कि आपको गीजर के पानी का इस्तेमाल संभल कर करना है। आइए जानते हैं सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

त्वचा संबंधी समस्याएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी हो सकती है। गर्म पानी त्वचा से प्राकृतिक नमी को खत्म कर देता है। नतीजतन, त्वचा खुरदरी और शुष्क हो जाती है।

हार्ट डिजीज का खतरा

गीजर के पानी से नहाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है। दरअसल, गर्म पानी से नहाने से रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है। इससे हार्ट बीट भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए ठंड के मौसम में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें और पानी का टेंपरेचर मेंटेन रखें।

डिहाइड्रेशन की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है कि, गर्म पानी से नहाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे पसीना ज्यादा आने लगता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। परिणामस्वरूप डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से डॉक्टर नहाने के बाद पानी पीने की सलाह देते है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है।

बाल झड़ना

गर्म पानी से बाल धोने से बाल भी झड़ने लगते है। गर्म पानी बालों को रूखा और बेजान बना देता है। ऐसे में अपने बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। इसके बाद बालों में कंडीशनर या मॉइस्चराइजिंग लगाएं। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।

मांसपेशियों में खिंचाव

अगर आप गर्म पानी में ज्यादा समय तक नहाते हैं, तो मांसपेशियों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इससे खिंचाव और बहुत दर्द हो सकता है। अगर किसी को गठिया या मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हैं तो उन्हें इससे बचकर ही रहना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com