National Vanilla Ice Cream Day 2026: 23 जुलाई को हर साल नेशनल वनीला आसक्रीम डे मनाया जाता है। यह दिन दुनिया की सबसे पसंदीदा आइसक्रीम फ्लेवर वनीला को सेलिब्रेट करने के लिए चुना गया है। इस खास मौके पर लोग वनीला आइसक्रीम का आनंद लेते हैं और इसे अलग-अलग तरीके से खाने का मजा उठाते हैं। चाहे इसे अकेले खाएं या चॉकलेट केक, ब्राउनी, फ्रूट्स, स्ट्रॉबेरी सॉस या स्प्रिंकल्स के साथ, वनीला आइसक्रीम हर तरह से टेस्टी लगती है।
वनीला आइसक्रीम का इतिहास काफी दिलचस्प है। कहा जाता है कि अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने देश की पहली आइसक्रीम रेसिपी लिखी थी। 1780 के दशक में जेफरसन फ्रांस में अमेरिकी मंत्री थे, तब वे वहां से वनीला आइसक्रीम की रेसिपी अपने साथ अमेरिका लेकर आए।
उस समय वनीला एक दुर्लभ और महंगा मसाला होता था। अमेरिका लौटने के बाद जेफरसन को वनीला बीन्स आसानी से नहीं मिलती थीं, इसलिए उन्हें पेरिस और अन्य जगहों पर अपने परिचितों से वनीला मंगवानी पड़ती थी।
वनीला आइसक्रीम सालों से दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्लेवर रही है। इसकी वजह सिर्फ इसका क्रीमी और लाजवाब स्वाद नहीं, बल्कि यह भी है कि यह कई तरह की मिठाइयों के साथ बेहतरीन तरीके से मेल खाती है। इसे संडे में व्हिप्ड क्रीम और चॉकलेट सॉस के साथ, रूट बीयर फ्लोट में या फिर गर्मागर्म एप्पल पाई के ऊपर डालकर खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।