शुगर के मरीजों के लिए हैं संजीवनी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

डायबिटीज मरीजों के लिए सुबह की संजीवनी: मेथी-दालचीनी और सैर का कमाल

Diabetes Control Tips: अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो शुगर को नियंत्रित रखना मुश्किल नहीं है। सुबह के समय की दो छोटी लेकिन असरदार आदतें इस बीमारी को काबू में रखती है।

दीपिका पाल

Benefits of methi for diabetes: आज के समय में डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। गलत खान-पान, तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली इस बीमारी के सबसे बड़े कारण हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो शुगर को नियंत्रित रखना मुश्किल नहीं है। सुबह के समय की दो छोटी लेकिन असरदार आदतें इस बीमारी को काबू में रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

 1. गुनगुने पानी के साथ मेथी या दालचीनी का सेवन

रात में एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को हल्का गुनगुना कर पिएं या दानों को हल्का उबालकर भी पी सकते हैं। मेथी में ‘गैलैक्टोमैनन’ नामक फाइबर होता है, जो रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। अगर मेथी का स्वाद पसंद नहीं है, तो दालचीनी का पानी एक अच्छा विकल्प है। आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें और सुबह उबालकर पिएं। दालचीनी में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य रखते हैं। साथ ही यह सूजन और संक्रमण को भी कम करती है।

 2. सुबह की सैर और सूरज की रोशनी

डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह की सैर किसी थेरेपी से कम नहीं। रोजाना 20–30 मिनट की सैर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है और तनाव को घटाती है। अगर संभव हो तो सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलें - यह शरीर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। सैर के दौरान हल्की सूरज की रोशनी में रहना भी जरूरी है, क्योंकि इससे शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ता है, जो इंसुलिन के कामकाज को सुधारता है। ध्यान रखें कि सुबह 7 से 9 बजे के बीच की धूप सबसे फायदेमंद होती है।

कुछ अतिरिक्त सुझाव

  • सुबह खाली पेट पानी जरूर पिएं।
  • प्रोसेस्ड फूड और मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाएं।
  • स्ट्रेस को कम करने के लिए योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।

अगर इन दो सुबह की आदतों को अपनाया जाए तो शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना काफी आसान हो सकता है, और दिनभर शरीर ऊर्जावान और मन शांत रहेगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG