मेथी के लड्डू (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

गर्भाशय की हर समस्या का देसी इलाज, बस रोज खाएं 1 मेथी का लड्डू, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Methi Laddu Benefits: सर्दियों में मेथी के लड्डू केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना हैं। हॉर्मोनल बैलेंस, जोड़ों के दर्द और गर्भाशय की मजबूती के लिए आयुर्वेद में इसे शक्तिशाली औषधि माना गया है।

प्रीति शर्मा

Benefits of Fenugreek Laddu: सर्दियों की शुरुआत होते ही शरीर में वात दोष बढ़ने लगता है जिससे जोड़ों में दर्द और सुस्ती महसूस होती है। ऐसे में मेथी के लड्डू एक सुपर फूड के रूप में काम करते हैं। खास तौर पर महिलाओं के लिए यह हार्मोन को संतुलित करने और प्रजनन स्वास्थ्य को सुधारने का बेहतरीन तरीका है।

कड़ाके की ठंड में शरीर को गर्म और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए हमारे घरों में पारंपरिक रूप से गोंद, अलसी और तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। लेकिन इनमें सबसे खास हैं मेथी के लड्डू। स्वाद में थोड़े कड़वे और कसैले लगने वाले ये लड्डू असल में औषधीय गुणों की खान हैं। इन्हें बनाने में घी, मेथी, गुड़, आटा और गोंद जैसे पौष्टिक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे सर्दियों का सबसे शक्तिशाली आहार बनाते हैं।

महिलाओं के लिए क्यों है जरूरी

आयुर्वेद के अनुसार मेथी के लड्डू गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए रामबाण हैं। यह मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं और अनियमितता को दूर करने में मदद करते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसका सेवन अत्यंत लाभकारी माना गया है। यह न केवल गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषण देता है, बल्कि हॉर्मोन्स को संतुलित रखकर नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाओं को भी बढ़ाता है।

वात दोष और जोड़ों के दर्द से राहत

सर्दियों में अक्सर लोगों को मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। इसका मुख्य कारण शरीर में प्राकृतिक रूप से बढ़ने वाला वात दोष है। मेथी की तासीर गर्म होती है जो वात को नियंत्रित करती है और हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है। नियमित रूप से मेथी के लड्डू का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है और ठंड का असर कम होता है।

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

आजकल की बिगड़ती जीवनशैली में शुगर और कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या है। मेथी के लड्डू में भरपूर फाइबर होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता और रक्त में शुगर का स्तर स्थिर रहता है। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है।

सेवन का सही तरीका मेथी के लड्डू का पूरा लाभ लेने के लिए इसका सेवन सुबह के समय करना सबसे अच्छा माना जाता है। एक मेथी के लड्डू के साथ एक गिलास गुनगुना दूध पीना शरीर को अंदरूनी ताकत देता है। यदि आप लड्डू नहीं खा सकते तो रातभर पानी में भिगोई हुई एक चम्मच मेथी का सुबह खाली पेट सेवन करना भी एक विकल्प हो सकता है।

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान