लाइफस्टाइल

पुरुषों के लिए 'यह' चीज़ है वरदान, हार्ट को हेल्दी रखने के साथ ही स्पर्म काउंट भी बढ़ाता है

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: मखाने (Makhana) का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, ख़ासकर पुरुषों के लिए। मखाना एक ऐसा ड्राईफ्रूट है, जिसे स्नैक्स के तौर पर अक्सर खाया जाता है। मखाने में पोटैशियम, मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सिडेंट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, जिंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इतने पोषक तत्वों से भरपूर मखाने के सेवन से हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ ही वजन कम करने और तनाव को दूर करने में भी मदद मिलती है। आइए जानें मखाने के सेवन से पुरुषों को होने वाले फायदों के बारे में-

जानकारों के अनुसार, आजकल खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या बहुत देखने को मिलती है। मखानों के सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, मखानों में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे स्पर्म काउंट बढ़ता है और पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है।

मखाना में काफी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स होते है। मखाने का रोजाना सेवन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो बिना वजन बढ़ाए हुए बॉडी बनाना चाहते हैं। अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं, तो मखाना का सेवन जरूर करें। वर्कआउट के बाद इसे पोस्ट वर्कआउट डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। आप रोजाना स्नैक्स के तौर पर 1 मुठ्ठी मखाना खा सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं की तुलना में पुरुषों को दिल संबंधी समस्याएं ज्यादा होती है। ऐसे में पुरुषों को अपनी डाइट में मखानों को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, मखानों में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही ये बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है, जिससे हार्ट डिजीज होने का खतरा कम होता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत