Makeup Tips To Look Younger: उम्र के एक पड़ाव के बाद त्वचा पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और स्किन का ढीला होना स्वाभाविक है, लेकिन सही मेकअप तकनीक को अपनाकर इसे छुपाया जा सकता है। मेकअप से चेहरे को अधिक फ्रेश, यंग और ग्लोइंग दिखाया जा सकता है।
इसके लिए किसी महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है बल्कि सही तरीके से और कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को अपनाकर एक अच्छा मेकअप किया जा सकता है। आइए जानते हैं 10 ऐसे आसान मेकअप टिप्स, जो आपको आपकी उम्र से 10 साल तक छोटा दिखा सकते हैं।
मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का चुनाव करें। जब त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी, तो मेकअप स्मूद लगेगा और ड्राई पैच या झुर्रियां कम नजर आएंगी।
प्राइमर त्वचा की महीन रेखाओं और बड़े पोर्स को कवर करने या छुपाने का काम करता है। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और चेहरा अधिक स्मूद दिखाई देता है।
बहुत हैवी या मैट फाउंडेशन झुर्रियों को उभार सकता है। इसलिए हल्का, लिक्विड और हाइड्रेटिंग फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, इससे त्वचा नेचुरल और यंग दिखेगा।
आंखों के नीचे केवल जरूरत के अनुसार कंसीलर लगाएं। बहुत ज्यादा कंसीलर फाइन लाइन्स में जमा होकर उसे उभार सकते हैं और अपनी उम्र से ज्यादा के दिख सकते हैं।
पाउडर ब्लश की जगह क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। इससे गालों पर नेचुरल गुलाबी चमक आती है और चेहरा अधिक फ्रेश नजर आता है।
पतली या हल्की आईब्रो चेहरे को उम्रदराज दिखा सकती हैं। अपनी आईब्रो को हल्के स्ट्रोक्स से भरें और उनको नेचुरल शेप दें।
बहुत गहरा आई मेकअप या मोटा आईलाइनर लगाने की बजाय न्यूट्रल आईशैडो और पतला आईलाइनर चुनें। ये आपको कम उम्र के साथ-साथ क्लासी भी दिखाएंगी। हर वक्त बहुत लाउड या बोल्ड मेकअप जरुरी नहीं होता है। इससे आंखें बड़ी और अधिक आकर्षक दिखाई देती हैं।
अच्छा मस्कारा पलकों को घना और लंबा दिखाता है, जिससे आंखें खुली और यंग नजर आती हैं। जरूरत हो तो केवल ऊपरी पलकों पर दो कोट लगाएं।
बहुत गहरे रंग की लिपस्टिक की बजाय पीच, पिंक या न्यूड शेड्स चेहरे को सॉफ्ट और फ्रेश लुक देते हैं। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें।
अंत में हल्का सेटिंग स्प्रे लगाएं। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और चेहरा केकी नहीं दिखेगा।