मेकअप करती महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Makeup Mistakes: मेकअप से जुड़ी ये 4 गलतियां आपके चेहरे को दिखाती है बूढ़ा, तुरंत सुधारें!

Common Makeup Mistakes: मेकअप का मकसद चेहरे की खूबसूरती निखारना होता है लेकिन कुछ आम गलतियां आपके लुक को उम्रदराज दिखा सकती हैं। ऐसे में सही तकनीक और प्रोडक्ट का चुनाव करें।

प्रीति शर्मा

Anti Aging Makeup Tips: मेकअप खूबसूरती बढ़ाने के लिए होता है लेकिन अगर इसे सही तरीके से न किया जाए तो यह स्किन के लिए दुश्मन बन सकता है। धूल, प्रदूषण और सूरज की यूवी किरणों के बीच त्वचा का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण है। आइए जानते हैं मेकअप से जुड़ी वो गलतियां जो आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना रहे हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन केयर केवल बाहर जाने तक सीमित नहीं रह गई है। घर के अंदर रहकर भी त्वचा को सूरज की यूवी किरणों और मेकअप के केमिकल से बचाना जरूरी है। अक्सर महिलाएं शिकायत करती हैं कि मेकअप के बाद उनका चेहरा डल हो जाता है या पिंपल्स निकल आते हैं। इसका कारण मेकअप नहीं बल्कि मेकअप करने का गलत तरीका और लापरवाही है।

बिना स्किनकेयर के सीधे मेकअप

सबसे आम गलती है बिना चेहरे को तैयार किए सीधा फाउंडेशन या प्राइमर लगा लेना। जब आप मॉइस्चराइजर नहीं लगातीं तो मेकअप के कण पोर्स के अंदर चले जाते हैं। इससे न केवल पिंपल्स होते हैं बल्कि स्किन अंदर से डैमेज हो जाती है। हमेशा मेकअप से पहले एक अच्छी कंपनी का मॉइस्चराइजर लगाएं और चेहरे को हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि स्किन हाइड्रेट रहे।

गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल

क्या आपने हफ्तों से अपना मेकअप ब्रश नहीं धोया है। अगर हां तो आप अपनी स्किन पर बैक्टीरिया को न्योता दे रही हैं। पुराने और गंदे ब्रश के इस्तेमाल से खुजली, जलन और डलनेस की समस्या होती है। हफ्ते में कम से कम एक बार अपने ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर को जरूर साफ करें और उन्हें अच्छी तरह सुखाएं।

रोजाना भारी फाउंडेशन का उपयोग

फाउंडेशन के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे स्किन खुलकर सांस नहीं ले पाती। इसका परिणाम समय से पहले झुर्रियों और झाइयों के रूप में सामने आता है। ऑफिस या रूटीन के लिए फाउंडेशन की जगह सनस्क्रीन और टिंटेड मॉइस्चराइजर का चुनाव करें।

मेकअप उतारने में आलस

रात को बिना मेकअप हटाए सो जाना स्किन केयर का सबसे बड़ी गलती है। रात भर चेहरे पर जमा केमिकल स्किन को रूखा और बेजान बना देते हैं। सोने से पहले मेकअप को अच्छे से रिमूव करें और एक नाइट क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाकर ही सोएं। इससे आपकी त्वचा रात भर रिपेयर होगी और सुबह आप जवां महसूस करेंगी।

खूबसूरती केवल मेकअप के सही शेड चुनने में नहीं बल्कि उसे लगाने और हटाने के सही तरीके में छिपी है। इन सावधानियों को अपनाकर आप अपनी त्वचा की चमक लंबे समय तक बरकरार रख सकती हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच