होली स्पेशल चाट रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

होली के मौके पर बनाएं ये 3 स्पेशल चाट, जानिए इनकी आसान और खास रेसिपी

अगर आप अपनी होली को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए मीठे पकवानों के अलावा, हेल्दी और चटपटी चाट को भी शामिल कर सकते हैं। ये टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी है।

सीमा कुमारी

Holi 2025: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो गई है वहीं पर इसके साथ ही इस मौसम में रंगों का त्योहार यानि होली भी मनाया जाने वाला है। होली के त्योहार में कई एक से बढ़कर एक पकवान और और ठंडाईयां बनती है जिसे खाना हर कोई पसंद करते हैं।

आपको बता दें, होली के शुभ अवसर पर सिर्फ मिठे पकवान ही नहीं बल्कि नमकीन डिश भी बनाई जाती है। टेस्टी चटपटा चाट किसे नहीं पसंद आता है और साथ ही अगर ये हेल्दी हो तो और भी मजा आ जाता है।

भारतीय चाट के बारे में सुनते हैं, तो उन्हें दिल्ली की मशहूर आलू चाट या मुंबई की भेल पूरी जैसी सड़क किनारे मिलने वाली चाट की याद आ जाती है। होली पर आप घर पर ही ऐसी ही लेकिन हेल्दी चाट बना सकते हैं, जो बस 15 मिनट में तैयार हो सकते हैं। आइए जानते हैं होली

स्पेशल चाट।

होली स्पेशल चाट रेसिपी :

अंडा चना चाट

अंडा चना चाट एक हेल्दी, चटपटा, स्वादिष्ट, जल्दी बनने वाला और बनाने में आसान चाट है, जो अंडे और छोले के गुणों से भरपूर है। ये एक ऐसी रेसिपी है जो 15 मिनट से भी कम समय में बन जाती है। इस डिश के लिए आपको पके हुए छोले और उबले अंडे चाहिए। साथ ही इसमें कुछ स्वादिष्ट मसाले एक साथ मिलाएं। ताजा धनिया छिड़कें और होली पर इसका मजा जरूर उठाएं।

ब्रोकोली चाट

ब्रोकोली चाट चाट मसूर दाल, राजमा, उबले आलू, प्याज, अंकुरित फलियां और ब्रोकली के फूलों से बनाई जाती है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण, ये आसान चाट आपकी भूख को दूर रखेगी, क्रेविंग नहीं होने देगी और आपकी एनर्जी के लेवल को बढ़ाएगी। इसे आप होली के साथ-साथ अन्य दिनों में भी बना सकते हैं।

स्प्राउट्स चाट

स्प्राउट्स चाट प्रोटीन से भरपूर और हेल्दी चाट है जिसे आप होली के खास मौके पर बना सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि बनाने में भी आसान है। इस स्प्राउट्स चाट को स्प्राउट्स, कटी हुई सब्जियों और चाट मसाला और जीरा पाउडर जैसे तीखे मसालों को मिलाकर बनाया जा सकता है। यह चटपटा स्प्राउट चाट आपके दिन को जरूर हेल्दी बना सकती है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल