भंडारा आलू की सब्जी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

नवरात्रि में कन्या भोज के लिए घर पर आसान विधि से बनाएं भंडारे वाले आलू, उंगलियां चांटते रह जाएंगे सब

Bhandara Aloo Recipe Recipe in Hindi: नवरात्रि में माता के भक्त नौ दिन तक व्रत रखते है और अष्टमी और नवमी के दिन कन्या भोज कराया जाता है।आप घर पर आसान विधि के साथ भंडारे वाले आलू की सब्जी को बनाएं।

दीपिका पाल

Bhandara Aloo Recipe Recipe in Hindi: शारदीय नवरात्रि का दौर चल रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में से आज सातवां दिन है जिस दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। नवरात्रि में माता के भक्त नौ दिन तक व्रत रखते है और अष्टमी और नवमी के दिन कन्या भोज कराया जाता है। भोजन कराने के लिए अलग-अलग तरह का स्वादिष्ट सात्विक खाना बनाया जाता है. जिसमें हलवा, छोले, खीर, आलू और पूरी। आपने भंडारे में कभी आलू की सब्जी खाई है। दिखने में तो सुंदर लगती है खाने में इसके स्वाद की बात ही अलग होती है। आप घर पर भी आसान विधि के साथ इस भंडारे वाले आलू की सब्जी को बना सकते है। जानिए इसकी आसान रेसिपी यहां।

जानिए भंडारे वाले आलू बनाने की आसान रेसिपी

क्या चाहिए जरूरी सामग्री

3 से 4 उबले आलू, 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 चम्मच साबुत धनिया के बीज, 1 छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच सौंफ के बीज, ½ छोटा चम्मच हींग, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े टमाटर, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच कसूरी मेथी, 2 कप पानी और ताजा हरा धनिया.

भंडारे वाले आलू बनाने की रेसिपी

सबसे पहले तो धनिया, जीरा और सौंफ को एक साथ हल्का सा कूट लें. आप चाहें को मिक्सी में ग्राइंड कर सकते हैं. अब एक पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर इसे गरम करें. उसमें उसमें जीरा, हींग और काली मिर्च डालें. 1 से 2 मिनट बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट के साथ में कुटा हुआ मसाला डालें. एक मिनट तक भूनें. अब टमाटर का ग्राइंड कर इसका पेस्ट बना लें. इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और टमाटर का पेस्ट मिक्स करें. तेल अलग नजर आने तक पकाएं. अब इसमें मसले हुए आलू, पानी, अमचूर, गरम मसाला और कसूरी मेथी मिला लें. 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ताजा हरा धनिया को काट कर ऊपर से डालें. भंडारे वाले आलू बनकर तैयार है. इसे गरमा गरम पूरी के साथ खाएं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट