सूखे गुलाब जामुन (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

छोड़िए चाशनी की दिक्कत! इस दिवाली घर पर बनाएं सूखे गुलाब जामुन, जानिए आसान रेसिपी

Dry Gulab Jamun Recipe: गुलाब जामुन तो आपने चाशनी वाले देखे होंगे, लेकिन यह सूखे भी बनते है क्या आपको पता है। लंबे समय तक इन सूखे गुलाब जामुन को स्टोर रख सकते है।

दीपिका पाल

Dry Gulab Jamun Recipe in Hindi: दिवाली का त्योहार आने में जहां पर कुछ दिन शेष बचें है। वहीं पर इस खास मौके पर दिवाली की सजावट, दीयें से लेकर पटाखों की धूम देखने के लिए मिलती है। इस त्योहार के सीजन में मिठाईयां भी बाजार में तरह-तरह की मिलती है। घर की महिलाएं मार्केट की मिठाईयों की जगह घर पर ही मिठाई बनाना पसंद करती है। गुलाब जामुन तो आपने चाशनी वाले देखे होंगे, लेकिन यह सूखे भी बनते है क्या आपको पता है। लंबे समय तक इन सूखे गुलाब जामुन को स्टोर रख सकते है। इसके लिए आसान रेसिपी के बारे में बताया गया है।

जानिए गुलाब जामुन बनाने की आसान रेसिपी

घर में कुछ सामग्रियों के साथ गुलाब जामुन की रेसिपी बना सकते है। इसका आसान तरीका भी बताया गया है।

क्या चाहिए सामग्री

  • 2 कप दूध पाउडर
  • ¼ कप मैदा
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • ½ कप दूध
  • 2½ कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • केसर
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच नींबू का रस

जानिए बनाने की आसान रेसिपी

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप मिल्क पाउडर, ¼ कप मैदा, ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और 1 छोटा चम्मच घी लें।
  2. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  3. अब इसमें आधा कप दूध डालें और एक चम्मच की मदद से मिलाएं।
  4. इसके बाद इसे ढककर 10 मिनट तक रख दें।
  5. दूसरी तरफ चीनी की चाशनी तैयार करने के लिए, 2½ कप चीनी और 1 कप पानी लें।
  6. अब इसमें थोड़ा सा केसर डालकर 5 मिनट तक उबालें।
  7. जब इसमें तार जैसी स्थिरता न आ जाए, तब तक पकाएं।
  8. इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 2 छोटे चम्मच नींबू का रस डालें।
  9. इसके बाद इसे अच्छी तरह मिलाकर रखें दें।
  10. नींबू का रस चाशनी को जमने से रोकने में मदद करेदा।
  11. अब आटे से छोटे-छोटे गेंद के आकार देते हुए गुलाब जामुन बनाएं।
  12. ध्यान रखें कि जामुन में कोई दरार न हो। अगर दरार होंगी तो तलते समय जामुन टूट सकते हैं।
  13. मीडियम फ्लेम पर बॉल को डालते हुए हल्के हाथ से लगातार चलाते हुए जामुन के काले होने तक भूनें।
  14. गोल्डन ब्राउन होने के बाद जामुन को गर्म चीनी की चाशनी में डाल दें।
  1. ढककर दो घंटे के लिए रख दें, जब चाशनी सोख न लें और उनका आकार दोगुना न हो जाए।
  2. काला जामुन को छान लें और सूखे नारियल में लपेटकर स्टोर करें।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO