चावल के आटे और एलोवेरा जेल ( सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

चावल के आटे और एलोवेरा जेल के साथ बनाएं खास फेस पैक, चेहरे की डलनेस को हटाकर देगा नेचुरल ग्लो

Rice Flour Face Pack: ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं चावल के आटे और एलोवेरा जेल का फेस पैक। यह फेसपैक डेड स्किन हटाकर निखार बढ़ाता है और पिग्मेंटेशन व टैनिंग कम करता है।

दीपिका पाल

Gharelu Face Pack For Glowing Skin: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत के साथ सूरत का ख्याल रख पाना भी मुश्किल हो जाता है। प्रदूषण, धूल, हवा के प्रभाव की वजह से स्किन डल और खराब नजर आने लगती है। अगर आप हैवी मेकअप कर रहे है तो आपके चेहरे को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा रोजाना करने से भी स्किन पर डार्क पैच पड़ जाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल करें।

यहां पर आज हम आपको घर में मौजूद चीजों से फेसपैक बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है। फेस पैक को आप चावल के आटे और एलोवेरा जेल के साथ बना सकती हैं इससे त्वचा ग्लो करती है। इसके कई सारे फायदे भी आपको बता रहे है।

कैसे बनाएं चावल के आटे और एलोवेरा जेल का फेसपैक

आप यहां पर बताएं जा रहे आसान तरीके से यह खास तरह का फेसपैक बना सकते है जो इस प्रकार है...

  • फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको फ्रेश एलोवेरा जेल को कटोरी में इकट्ठा करना है।
  • इसमें आपको 2 चम्मच चावल का आटा मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसमें हल्का सा गुलाब जल डालना है।
  • आप चाहें तो इसकी जगह पर एसेंसिशयल ऑयल भी डाल सकती हैं।
  • इन सभी चीजों को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसका पेस्ट ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है।
  • इसे 10 से 15 मिनट सूखने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें।

जानिए इस फेस पैक को लगाने के फायदे

आप यहां पर चावल के आटे और एलोवेरा जेल फेस पैक को चेहरे पर लगाते है तो इसका फायदा मिलता है। इसमें शामिल चावल का आटा स्किन से डेड सेल्स हटाकर नेचुरल ग्लो बढ़ाता है वहीं पर एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देने का काम करता है। अगर आप नियमित रूप से यह फेसपैक लगाते है तो, त्वचा को निखार मिलता है वहीं पर ये फेस पैक पिग्मेंटेशन, टैनिंग और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मददगार होता है। इसके अलावा आपका चेहरा ग्लो करने का काम करता है। डेड स्कीन को क्लीन करने का काम यह फेसपैक करता है। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं, ताकि स्किन हेल्दी रहे। आप इसमें किसी भी चीज के केमिकल का इस्तेमाल न करें। तभी इसका असर अच्छे से होगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z