कोरियन हैबिट फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Korean Habit for Glass Skin: बिना महंगे प्रोडक्ट के कोरियन महिलाओं की इन आदतों से पाएं ग्लासी स्किन जैसा निखार

Korean Glass Skin Habits: कोरियन महिलाओं की चमकदार त्वचा का राज सिर्फ स्किनकेयर नहीं, बल्कि खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें हैं। जानें किमची, पैदल चलने और अच्छी नींद लेने जैसी आदतों के बारे में।

रीता राय सागर

Highlights:

  • कोरियन खानपान में किमची, सब्जियां, फल और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल होती हैं।

  • पर्याप्त पानी पीना, नियमित पैदल चलना और 7-9 घंटे की नींद त्वचा के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

  • ग्लास स्किन सिर्फ खानपान या जीवनशैली से नहीं मिलती, त्वचा की चमक पर उम्र व हार्मोन का भी फर्क पड़ता है।

Korean Women Beauty Habits: कोरियन महिलाओं की ग्लास स्किन दुनियाभर में चर्चा में रहती है। आमतौर पर लोग इसके लिए कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट और कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट कराते हैं। लेकिन किसी के भी स्किन की सेहत सिर्फ बाहर से लगाए जाने वाले प्रोडक्ट पर निर्भर नहीं करती।

इसके लिए खानपान, नींद, शारीरिक गतिविधि और रोजमर्रा की आदतें भी अहम भूमिका निभाती हैं। कोरियन महिलाएं भोजन और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ऐसी आदतें अपनाती हैं,  जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी त्वचा की सेहत को बेहतर बना सकती हैं।

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 6 कोरियन आदतें

खाने में शामिल करें फर्मेंटेड फूड

कोरियन खाने में किमची यानी फर्मेंटेड सब्जियों का इस्तेमाल काफी आम है। इसके अलावा कुछ लोग अन्य फर्मेंटेड फूड भी खाते हैं। इनमें मौजूद लाइव बैक्टीरिया गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं, जिससे स्किन भी साफ और ग्लोइ हो जाती है।

रोजाना खाएं सब्जियां और फल

कोरियन भोजन में कई तरह की सब्जियां, पत्तेदार साग और मौसमी फल शामिल होते हैं। इनसे शरीर को विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा की सामान्य सेहत और शरीर के कामकाज के लिए जरूरी हैं। आप भी अपनी थाली में गाजर, पालक, टमाटर, संतरा और अमरूद जैसी चीजें शामिल कर सकती हैं।

हर्बल टी और पानी को देती हैं प्राथमिकता

कोरियन ग्रीन टी और जौ की चाय जैसे ड्रिंक लोकप्रिय हैं। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वहीं पर्याप्त पानी पीना शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

खाने में फिश और प्रोटीन का रखती हैं ध्यान

कोरियन भोजन में मछली, टोफू, अंडे और अन्य प्रोटीन स्रोत शामिल किए जाते हैं। प्रोटीन शरीर के ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है। मछली से ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलते हैं। शाकाहारी लोग दाल, सोया, टोफू, पनीर और अखरोट खा सकते हैं।

पैदल चलना दिनचर्या का हिस्सा

कोरिया के शहरी इलाकों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पैदल चलना आम बात है। नियमित चलना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। आप भी रोजाना 20-30 मिनट पैदल चलने की शुरुआत कर सकती हैं। इससे तनाव कम और स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है।

नींद और आराम को दें प्राथमिकता

नींद की कमी का असर चेहरे पर थकान, आंखों के नीचे सूजन और बेजान त्वचा के रूप में दिखता है। पर्याप्त नींद बॉडी की रिपेयरिंग और त्वचा के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। वयस्कों को आमतौर पर रोजाना 7 से 9 घंटे सोने की सलाह दी जाती है।

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई