मेथी दाने के लड्डू (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दी-जुकाम में बेहद असरदार होते है मेथी दाने के ये लड्डू, इस आसान रेसिपी से घर पर करें तैयार

How To Make Methi Ladoo At Home : मेथी का स्वाद भले ही कड़वा होता है लेकिन इसे खाने में बदलाव करके बनाएं तो फायदा मिलता है। मेथी के दानों की मदद से आप घर में आसानी से लड्डू बना सकते है।

दीपिका पाल

Fenugreek Seeds Laddu: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में ठंड से बचाव करने के लिए हम कई तरीके खोजते है। शरीर को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर, कंबल काम करते है लेकिन अंदरूनी गर्माहट के लिए तिल, गुड़ और मूंगफली का सेवन करना जरूरी है। सर्दी-जुकाम के मामले भी इस मौसम में ज्यादा देखने के लिए मिलते है। इसके अलावा हड्डियों की कमजोरी, कमर दर्द के साथ जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द के मामले भी सामने आते है।

इन सभी समस्याओं का हल मेथी में छिपा है। मेथी का स्वाद भले ही कड़वा होता है लेकिन इसे खाने में बदलाव करके बनाएं तो फायदा मिलता है। मेथी के दानों की मदद से आप घर में आसानी से लड्डू बना सकते है जो हेल्दी और टेस्टी दोनों होते है।

मेथी का लड्डू घर पर बनाने का आसान तरीका

आप कुछ सामग्रियों की मदद से घर पर आसानी से मेथी दाने के लड्डू बना सकते है। क्या चाहिए सामग्री

  • 1/2 कप मेथी दाना
  • 2 कप दूध
  • 1/2 कप घी
  • 3/4 कप गेहूं का आटा
  • 1/4 कप बादाम और 1/4 कप काजू
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • 1/4 कप खाने वाला गोंद
  • 1 tsp इलायची पाउडर
  • 1/4 tsp सफेद मिर्च पाउडर
  • 1 tsp सूखा अदरक पाउडर3/4 कप पिसा हुआ गुड़

जानें मेथी दाने का लड्डू बनाने का तरीका

  • सबसे पहले मेथी को कढ़ाई में सूखा भूनकर बारीक पीस लें।
  • इसके बाद इसे दूध में भिगोकर 3–4 घंटे के लिए अलग रख दें।
  • फिर बादाम, काजू और सूखे नारियल को सूखा भून लें। उन्हें ठंडा होने दें और दरदरा पीसकर अलग रखें।
  • अब एक कढ़ाई में घी गरम कर गेहूं का आटा डालें और अच्छी तरह भूनकर कटोरी में निकालें।
  • इसके बाद कड़ाही में घी डालकर दूध में भीगे मेथी के मिक्सचर को खुशबू आने तक भूनें।
  • भूनी गई सभी चीजों का पाउडर बनाकर कर इकट्ठा करें।
  • अब इसमें सूखा अदरक पाउडर, इलायची पाउडर, सफेद मिर्च पाउडर और कुटा हुआ तला हुआ गोंद डालकर मिलाएं।
  • अब एक अलग पैन में, थोड़ा घी और गुड़ एक साथ पिघलाकर गर्म मिक्सचर को इकट्ठा की हुई चीजों पर डालें।
  • इसके बाद सभी चीजों को मिलाकर बराबर आकार में छोटे-छोटे लड्डू बनाते हुए प्लेट में रखें ।
  • 10 मिनट छोड़ने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
  • इसे मेथी लड्डू को आप एक महीने तक स्टोर करके खास सकती हैं।

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO