- Hindi News »
- Health »
- Know The Benefits Of Drinking Fenugreek Water In Ayurveda
महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस के लिए परफेक्ट है मेथी का पानी, जानिए आयुर्वेद में इसका महत्व
Benefits of Fenugreek water: मेथी के छोटे-छोटे दानों में सेहत को बदल देने वाली ताकत छिपी है। इसका सेवन करने से आपको शरीर की कई बड़ी बीमारियों पर राहत मिलती है।
- Written By: दीपिका पाल

मेथी का पानी (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Fenugreek Water: आयुर्वेद में सभी प्रकार की औषधि और जड़ी-बूटियां किसी न किसी बीमारी के इलाज के काम आती है। आयुर्वेदिक और प्राचीन औषधि में मेथी का नाम सबसे पहले आता है। मेथी के छोटे-छोटे दानों में सेहत को बदल देने वाली ताकत छिपी है। इसका सेवन करने से आपको शरीर की कई बड़ी बीमारियों पर राहत मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, मेथी त्रिदोषनाशक यानी वात, पित्त और कफ, तीनों दोषों को संतुलित करने वाली जड़ी-बूटी है।
पोषक तत्वों से भरपूर होती है मेथी
आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार मेथी को सुपरफूड माना गया है। इस मेथी में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। रिसर्च बताती है कि, मेथी के बीजों में सैपोनिन और फेनोलिक कंपाउंड पाए जाते है जो शरीर के अंदर सूजन को कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करते हैं।
पाचन के लिए बेस्ट है मेथी का पानी
मेथी का पानी पीने से पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से काम करती है। यहां पर रातभर मेथी के दानों को पानी में भिगो देते हैं, तो उनके सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। सुबह खाली पेट यह पानी पीने से यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है। यही कारण है कि आयुर्वेद में बासी मुंह मेथी जल पीने की सलाह दी गई है। यह साधारण-सा घरेलू नुस्खा शरीर की कई बड़ी परेशानियों को जड़ से दूर करने की क्षमता रखता है। इसके फायदे यह मिलते है कि, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पेट में जमी गैस, एसिडिटी या कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर कर आंतों को साफ करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
Bakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
जब पाचन अच्छा होता है, तो शरीर को ऊर्जा भी ज्यादा मिलती है और चेहरे पर एक अलग ही निखार आता है।मेथी में घुलनशील फाइबर होता है जो भोजन के पाचन को धीमा कर ब्लड शुगर को स्थिर रखता है। यही गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
वजन घटाने वालों के लिए
अगर आप नियमित रूप से मेथी का पानी पीते है तो वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करता है तो इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। कभी भी भूख नहीं लगती आप ज्यादा खा भी नहीं पाते। इसका परिणाम यह होता है कि, शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटने लगती है। इसे लेकर एक रिसर्च कहती है कि, मेथी में मौजूद फाइबर फैट ब्रेकडाउन में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रखता है।
महिलाओं की सेहत के लिए
अगर महिलाएं मेथी के पानी का सेवन कर रही है तो उन्हें इसके फायदे मिलेंगे। मेथी के पानी को पीने से महिलाओं की बीमारी पीसीओडी, थायरॉइड और मासिक धर्म की अनियमितता जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। मेथी के तत्व शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करते हैं, जिससे त्वचा और बालों दोनों की सेहत सुधरती है। मेथी के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं, जिससे त्वचा साफ, चमकदार और जवान दिखती है।
ये भी पढ़ें- अपनी डाइट में शामिल करें दही सलाद डिश, जिम जाने वालों से लेकर ऑफिस वर्कर्स के लिए है फायदेमंद
दिल की सेहत के लिए
मेथी को दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना गया है। अगर आप मेथी के पानी को पी रहे है तो इसके सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल घटता है। वहीं पर अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाता है। इससे दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की संभावना कम होती है और हृदय स्वस्थ रहता है। दिल को पोषण देने के लिए मेथी का पानी फायदेमंद होता है।
आईएएनएस के अनुसार
Know the benefits of drinking fenugreek water in ayurveda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट
May 24, 2026 | 11:11 AMधारणी के चोराकुंड वन क्षेत्र में 4 गौर और 2 हिरन मृत मिले, जांच में जुटा वन विभाग
May 24, 2026 | 11:11 AMगर्मी का कहर: मजदूरों की सुरक्षा को लेकर नागपुर चेंबर सख्त, 10 दिन दोपहर के भारी काम रोकने की सलाह
May 24, 2026 | 11:08 AMExplainer: इन 3 वजहों से आसमान से बरस रही है आग, समझिए आखिर कब और कैसे मिलेगी इस जानलेवा गर्मी से राहत
May 24, 2026 | 11:08 AMसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नासिक में मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को बांटे लोन स्वीकृति पत्र
May 24, 2026 | 11:06 AMमुर्शिदाबाद में भारी बवाल! गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, 10 हिरासत में
May 24, 2026 | 11:05 AMअमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
May 24, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














