पालतू जानवर ऐसे रखें ख्याल (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

अगर आपके पास है Pet Dog, तो ऐसे रखें उनके हेल्थ का ख़्याल

26 अगस्त को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल डॉग डे के रूप में मनाया जाता है ताकि लोगों को इस चार पैर वाले बेजुबान जानवर के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराया जा सके। कुत्ते की नस्ल चाहे कोई सी भी हो, लेकिन इस दिन का मकसद लोगों को जागरूक करना है कि वह इस जानवर को खरीदने की बजाय उसको गोद लें, उसकी सही देखभाल करें। यही मानवता की सही पहचान है।

दीपिका पाल

आज पूरी दुनिया में 'इंटरनेशनल डॉग डे' (International Dog Day 2024) सेलिब्रेट किया जा रहा है। आपको बता दें, कुत्ते को सबसे वफादार पालतू जानवरों में से एक माना जाता है। लोगों की धारणा है कि एक बार आपका अपना रिश्तेदार भी वक्त आने पर साथ नहीं देगा, लेकिन, यह बेजुबान जानवर हमेशा आपका साथ निभाएगा। हमारे जीवन में इंसान के साथ ही जानवर भी करीबी स्थान रखते हैं।

26 अगस्त को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल डॉग डे के रूप में मनाया जाता है ताकि लोगों को इस चार पैर वाले बेज़ुबान जानवर के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराया जा सके। कुत्ते की नस्ल चाहे कोई भी हो, लेकिन इस दिन का मकसद लोगों को जागरूक करना है कि वह इस जानवर को खरीदने की बजाय उसको गोद लें। उसकी देखभाल करें, उसका ध्यान रखें। अगर आपकी गली-मुहल्ले में कोई डॉग है, तो आप उसकी भी केयर कर सकते हैं।

इन जरूरी टिप्स से रखें मासूम जानवरों का ख्याल

आपको बताते चलें कि,  इन मासूम जानवरों की देखभाल के लिए कुछ टिप्स जरूरी होते हैं जो इस प्रकार हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में...

सही समय पर खाना खिलाएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पालतू जानवर को सही मात्रा और सही समय पर खाना देना चाहिए और पानी तो हमेशा ही रखना चाहिए, एक बात आपको यह भी पता होना चाहिए कि वो कब भूखें हैं और कब सिर्फ वो आपका ध्यान खींचने के लिए आपको परेशान कर रहे हैं इस बात का ध्यान आप को रखना होगा। जानवरों को नियमित रूप से फ़ीड करें। अपने डॉग को भोजन सही समय पर दें। भोजन आपकी दयालुता को भी प्रदर्शित करता है और आपके और जानवर के बीच एक बंधन स्थापित करने में सहायता करता है।

हाइजीन का ध्यान

पपी की अच्छी हेल्थ के लिए ताजा और स्वच्छ पानी हर समय उपलब्ध होना चाहिए। जिन बर्तनों में आप इन्हें खाना और पानी देते हैं, उन बर्तनों को आप हमेशा साफ रखें। अपने पपी को डॉक्टर के पास जरूर ले जाएँ। हो सकता है यह उसे पसंद ना आये और उसे परेशानी भी हो लेकिन 6 महीने में एक बार उसे डॉक्टर के पास जरूर ले जाएं।

अपने डॉग की स्वास्थ्य देखभाल करें। स्वस्थ जानवर, एक खुश पशु है। पशु चिकित्सा के लिए नियमित रूप से ध्यान दें।

अपने डॉग को टहलाने ले जाएं

कुत्तों के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्हें भी एक्सरसाइज की जरूरत है जिससे वो शारीरिक और मानसिक रूप से, स्वस्थ रहें। कुत्तों को घर में, केनल में एक जगह जंजीर से बंधा रहना पसंद नहीं है। उन्हें भी बहार घूमना पसंद है साथ उससे वो दूसरे कुत्तों से भी मिल पाएंगे। अगर आपने कुत्ता नहीं पाला है, या आपके पास कोई और जानवर है, तो उसके लिए एक्सर्साइज़ का और कोई तरीका ढूढ़ें।

जानवर को मारे नहीं

अपने पालतू जानवर के साथ ऐसा कुछ ना करें जिससे उसे चोट आये। उनको डराएं नहीं। आप पालतू जानवर के मालिक हैं। प्रेम दिखाएं हमेशा दयालु और प्रेमी बनकर प्यार दिखाएं। यह आपके बीच भरोसे का निर्माण करेगा और आपके पक्ष में गुणवत्ता के समय का खर्च करने के लिए एक पालतू जानवर को अधिक संभावना बना सकता है।

अपने डॉग को न खिलाएं ये चीज़ें

कई लोग अनजाने में अपने पपी को ऐसी चीजे खिला देते हैं, जो उनके लिए खतरनाक होती है। क्योकि, ये चीजे तो इंसान के लिए अच्छी होती है। ये डॉग को न खिलाएं।

1- अंगूर या किशमिश खिलने से डॉग की किडनी पर असर पड़ता है। इससे डॉग को दूर ही रखें, तो अच्छा होगा। क्योंकि, ये डॉग को सुस्त बना देता है, जो उनकी सेहत के लिए बुरा होता है।

2- बादाम खाने से डॉग की सांसों में प्रॉब्लम होती है। ऐसे खाने से डॉग के पेट में भी परेशानी होती है। इसलिए डॉग को बादाम न खिलाएं।

3- कुत्तों के लिए लहसुन बिलकुल भी ठीक नहीं होता है। डॉग को ये सब कभी न खिलाएं। क्योंकि, इससे एनीमिया जैसी बीमारी पैदा हो सकती है।

4- दालचीनी खाने से कुत्तों को अक्सर उल्टी हो जाती है ये डायरिया समेत लिवर की कई बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार होती है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा