फेसपैक फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Homemade Face Pack: करवा चौथ से पहले चेहरे पर लगाएं ये घरेलू फेस पैक, त्वचा दिखेगी निखरी-निखरी

Pre Karwa Chauth Skincare: करवा चौथ 29 अक्टूबर को है। त्योहार से पहले चेहरे की थकान और रूखेपन को कम करने के लिए ओट्स से बने आसान फेस पैक ट्राई कर सकती हैं।

रीता राय सागर

Karwa Chauth Face Pack: करवा चौथ पर साड़ी, जूलरी और मेकअप की तैयारी तो सभी करते हैं, लेकिन अगर त्वचा पहले से ही रूखी, बेजान या थकी हुई नजर हो तो पूरा लुक फीका लगता है। इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा, इसलिए अभी से त्वचा की थोड़ी देखभाल शुरू की जा सकती है।

इसके लिए बहुत महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ चीजों से बना फेस पैक त्वचा को मुलायम, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद कर सकता है।

ओट्स और दही से बनाएं आसान फेस पैक

  • 1 चम्मच बारीक पिसा हुआ ओट्स

  • 1 चम्मच सादा दही

  • आधा चम्मच शहद

ओट्स को पहले अच्छी तरह बारीक कर लें। अब इसमें दही और शहद मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार करें। अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाया जा सकता है।

चेहरे पर ऐसे लगाएं

सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद तैयार पैक की पतली परत चेहरे पर लगाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ दें।

करीब 10 से 15 मिनट बाद जब पैक हल्का सूखने लगे तो चेहरे को सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा साफ करने के बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं।

ओट्स और दही के फायदे

ओट्स त्वचा को बहुत ज्यादा रगड़े बिना साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो त्वचा को शांत रखते हैं। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की सतह पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाते है। शहद त्वचा को नमी देता है।

स्किनकेयर पर भी दें ध्यान

सुबह चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। रात में मेकअप अच्छी तरह हटाकर चेहरा साफ करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं। दिनभर पर्याप्त पानी पीना और नींद पूरी करना भी त्वचा के लिए जरूरी है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें