बाल धोने के बाद भी Hair Oily क्यों दिखते हैं? शैंपू नहीं, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Oily Hair Care Mistakes: बाल धोने के बाद कुछ ही घंटों में स्कैल्प और बाल ऑयली दिखने लगते हैं? ज्यादा शैंपू, गलत तरीके से कंडीशनर लगाने से लेकर गंदे कंघे तक, ये गलतियां हो सकती हैं वजह।
Shampoo ke baad hair oily kyon dikhte hain mistakes.
हेयर केयरफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Oily Hair Care
शैंपू को सीधे स्कैल्प पर लगाने के बजाय पहले हथेली में लें और थोड़ा पानी मिलाकर लगाएं। इससे शैंपू पूरे स्कैल्प पर आसानी से फैलता है।फोटो.सोशल मीडिया
Oily Hair Care
ज्यादा शैंपू का मतलब ज्यादा साफ बाल नहीं। बहुत ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बालों पर अवशेष रह सकते हैं और बाल जल्दी चिपचिपे दिख सकते हैं।फोटो.सोशल मीडिया
Oily Hair Care
कंडीशनर को मुख्य रूप से बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। स्कैल्प पर लगाने से बाल जल्दी भारी और ऑयली नजर आने लगते हैं।फोटो.सोशल मीडिया
Oily Hair Care
बालों में शैंपू या कंडीशनर का अवशेष रह जाने पर बाल धोने के बाद भी चिपचिपे लग सकते हैं। इसलिए स्कैल्प और बालों को अच्छी तरह रिंस करें।फोटो.सोशल मीडिया
Oily Hair Care
दिनभर बालों को हाथ लगाने, उंगलियों से स्कैल्प खुजलाने या बार-बार हेयरस्टाइल ठीक करने से हाथों की गंदगी और तेल बालों तक पहुंच सकता है।फोटो.सोशल मीडिया
Oily Hair Care
कंघे और तकिए के कवर पर तेल, पसीना और प्रोडक्ट जमा हो सकते हैं। इन्हें नियमित रूप से साफ करना भी हेयर हाइजीन का हिस्सा है।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com