Jhalmuri Snack Recipe: सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी जी का झालमुड़ी वाला एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले एक रैली में पीएम मोदी ने सड़क किनारे रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखा। उनका ऐसा करते ही यह डिश सोशल मीडिया में चर्चा में विषय बन गया है। ऐसे में इस डिश को खाने की इच्छा लोगों में बढ़ गई है।
झालमुड़ी बंगाल के फेमस स्ट्रीट फूड्स में एक है। यह एक हल्की, मसालेदार और जल्दी बनने वाली डिश है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। झालमुड़ी को खासतौर पर बंगाल के कोलकाता की गलियों में खूब पसंद किया जाता है। इसमें मुरमुरे, मसाले और ताजी सब्जियों का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है जो स्वाद के साथ हेल्दी भी होता है। अच्छी बात यह है कि आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते है।
झालमुड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मुरमुरे डालें। अब इसमें प्याज, टमाटर, उबला आलू, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद मूंगफली डालें ताकि हल्का क्रंच आए। फिर इसके बाद अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें। ऊपर से सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आखिर में सेव और हरा धनिया डालकर तुरंत सर्व करें।
झालमुड़ी को हमेशा सर्व करने से ठीक पहले बनाएं ताकि मुरमुरे नरम न हों। सरसों का तेल जरूर डालें, इससे इसका असली स्वाद आता है। अगर आप ज्यादा मसालेदार पसंद करते हैं तो थोड़ा और चाट मसाला या हरी मिर्च डाल कर इसका आनंद लें सकते है।
यह भी पढ़ें:-बूंदी का रायता खाकर हो चुके हैं बोर? इस समर सीजन ट्राई करें ये 7 यूनिक रेसिपीज; खाने का स्वाद होगा दोगुना