International Tea Day: बारिश, खिड़की और चाय...इससे खूबसूरत क्या ही होगा। घर की रसोई से लेकर ऑफिस की कैंटीन तक, रेलवे स्टेशन से लेकर पहाड़ों पर, चाय के शौकीन हर जगह चाय को ढुंढ ही लेते हैं। कहीं अदरक वाली तो कहीं इलायची वाली चाय पसंद की जाती है, तो कहीं कुल्हड़ वाली। कहीं मसाला चाय तो कहीं लेमन, तो कहीं आइस टी के भी फैन हैं।
आज की नई पीढ़ी ने पुरानी चाय को नया ट्विस्ट दिया है। ये ट्विस्ट इंस्टाग्राम के रील, ट्रेंड्स, पिंटरेस्टी वाइब और एस्थेटिक के साथ बदलते रहते हैं। उनके लिए चाय का लुक मायने रखता है। जेन जी को करीने से क्राफ्टेड टी और ब्लू बटरफ्लाई पी टी (Blue Butterfly Pea Tea) ज्यादा अच्छी लग रही हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सफेद, हरी और हर्बल चाय जेन जी के साथ-साथ बुजुर्गों को भी लुभा रही है।
आजकल लग्जरी केटरिंग सर्विसेज में लाइव टी काउंटर का चलन है। इन जगहों पर चाय को कलरफुल और हाई एंड फिल्मी सेटअप के साथ परोसा जाता है और यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके बीच हिट है। यहां चाय की अनगिनत वेराइटी परोसी जाती है।
चाय के पारंपरिक स्वाद को दरकिनार कर अब व्हिस्की, बियर, रम, वाइन व वोडका शॉट वाली चाय ट्रेंडिंग है। इसे दूध वाली, ब्लैक टी या फिर आइस्ड टी के साथ सर्व किया जा रहा है। इनमें से कई ऐसे भी लोग हैं, जो थोड़ा ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट पसंद करते हैं, तो उनके चाय का स्वाद कुछ ऐसा है-
कैमामाइल, दार्जलिंग, उलॉन्ग, रूइबस, प्यूअर्ह और नीलगिरि।
लेमनग्रास, केसर, तुलसी मसाला, कोंकण मसाला और गुलहड़ के फूल वाली चाय।
कुल्फी, कैरेमल, बटर स्कॉच, चॉकलेट, वनीला से लेकर सोनपापड़ी और बबलगम फ्लेवर की चाय इसके अलावा तंदूरी चाय, जिगर ठंडा चाय और अमृततुल्य मसाला चाय भी कइयों की पसंद बन गई हैं।
हालांकि इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में फैली गरीबी और कुपोषण में चाय के अमूल्य योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। चाय का उत्पादन और उसका व्यापार विकासशील देशों में लाखो करोड़ों परिवारों के लिए आजीविका का मुख्य स्रोत है।
ये भी पढ़ें- Benefits of Banana: क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे अद्भुत बदलाव; आज ही शुरू करें