Independence Day Outfit Ideas: इस साल 15 अगस्त को भारत 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर हम सब देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं। अगर आप भी देशभक्ति के रंगों को अपने फैशन में शामिल करना चाहती हैं, तो जरूरी नहीं कि सिर से पैर तक तिरंगा रंग पहनें। व्हाइट कुर्ते के साथ केसरिया दुपट्टा, ग्रीन एक्सेसरीज या सिर्फ ट्राई-कलर डिटेलिंग भी आपके लुक को खास बना सकती है।
आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ स्टाइलिंग टिप्स
सफेद कुर्ता एक क्लासिक और आसानी से स्टाइल होने वाला विकल्प है और मूलतः यह सबके पास होता भी है। सफेद कुर्ते के साथ केसरिया और हरे रंग का दुपट्टा कैरी किया जा सकता है। यह लुक ऑफिस, कॉलेज या स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए एलिगेंट लगेगा।
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी चुनें और उसके साथ केसरिया या हरे रंग का ब्लाउज पहनें। चाहें तो तिरंगे रंग की बॉर्डर वाली साड़ी भी चुन सकती हैं। इससे लुक ट्रेडिशनल होने के साथ खास भी लगेगा।
पूरा आउटफिट तिरंगे रंगों में रखने की जरूरत नहीं है और साथ ही यह बहुत ओवर लुक देगा। ऐसे में व्हाइट या न्यूट्रल आउटफिट के साथ केसरिया- हरे झुमके, चूड़ियां, बैग या फुटवियर चुनें। छोटे-छोटे कलर एक्सेंट पूरे लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।
अगर आप ट्रेडिशनल कपड़ों की बजाय मॉडर्न आउटफिट पसंद करती हैं, तो व्हाइट टॉप या कुर्ते के साथ ग्रीन या केसरिया पैंट पहन सकती हैं। एथनिक जैकेट या प्रिंटेड श्रग जोड़कर इसे इंडो-वेस्टर्न लुक दिया जा सकता है।
अगर आउटफिट में तिरंगा रंग नहीं पहनना चाहतीं, तो ग्रीन आईलाइनर, केसरिया नेल पेंट या ट्राई-कलर नेल आर्ट के जरिए लुक को स्वतंत्रता दिवस स्पेशल बना सकती हैं। ऑल-व्हाइट आउटफिट के साथ यह छोटा-सा कलर पॉप काफी आकर्षक लगेगा।
तिरंगे रंगों को एक साथ इस्तेमाल करते समय बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। एक रंग को मुख्य रखें और बाकी दो रंगों को एक्सेसरीज या छोटे डिटेल्स के रूप में शामिल करें। इससे आउटफिट फेस्टिव और एलिगेंट लगेगा, कॉस्ट्यूम जैसा नहीं।