आज गणतंत्र दिवस पर इन रेस्टोरेंट्स में नजर आता है देशभक्ति का रंग, यहां ऑर्डर कर सकते है स्पेशल तिरंगा थीम के व्यंजन

भारत देश आज 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसकी हर जगह पर तिरंगा थीम से सजावट की जाती है और तिरंगा व्यंजन बनाकर सेलिब्रेट किया जाता है।
गणतंत्र दिवस 2025, तिरंगा बेस्ड फूड्स
तिरंगा बेस्ड फूड्स (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on
गणतंत्र दिवस 2025. तिरंगा बेस्ड फूड्स
Republic Day Theme Restaraunt: आज देशभर में गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया जा रहा है इस मौके पर देशवासियों में उत्साह, जोश और उमंग नजर आ रहा है। भारत देश आज 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसकी हर जगह पर तिरंगा थीम से सजावट की जाती है और तिरंगा व्यंजन बनाकर सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर मुंबई और नोएडा के इन रेस्तरां में तिरंगा थीम बेस्ड फूड्स देखने के लिए मिलते है। यहां पर इन जगहों से तिरंगा मोमोज, तिरंगा बिरयानी, तिरंगा केक जैसी डिशेज को बनवा या ऑर्डर कर सकते है।
गणतंत्र दिवस 2025. तिरंगा बेस्ड फूड्स
हयात सेंट्रिक जुहू - महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आप गणतंत्र दिवस के मौके पर जुहू रेस्टोरेंट घूमने का प्लान कर सकते है यहां पर तिरंगे से प्रेरित व्यंजन खाने के लिए मिलेंगे तो वहीं पर तिरंगे से सजे फूड्स को लेकर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा। यहां पर फूड्स की कीमत 3 हजार रूपए है।
गणतंत्र दिवस 2025. तिरंगा बेस्ड फूड्स
आईटीसी मराठा- गणतंत्र दिवस के मौके पर आप घूमने के लिए आईटीसी मराठा को घूम सकते है यहां के पवेलियन में खास तिरंगा के बुफे लगता है, जिसमें आपको पारंपरिक रोस्ट, मीठे व्यंजन, चाट काउंटर और देश के अलग-अलग व्यंजन मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर बुफे 26 जनवरी की दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक संडे ब्रंच लगेगा। इसकी कीमत 3300 से शुरू होगी और व्यंजन के हिसाब से बढ़ती रहेगी। टेबल की बुकिंग पहले भी हो जाती है।
गणतंत्र दिवस 2025. तिरंगा बेस्ड फूड्स
ब्लूबॉप कैफे- गणतंत्र दिवस के मौके पर आप मुंबई के ही ब्लूबॉप कैफे में एक्सप्लोर कर सकते है।आप यहां पर तिरंगा पिज्जा से लेकर मॉकलेट का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आपको तिरंगा थीम के खास व्यंजन मिलेंगे जो देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेंगे। यहां पर हर फूड्स की कीमत 3000 रूपये मिलती है।
गणतंत्र दिवस 2025. तिरंगा बेस्ड फूड्स
द सैफरोन बुटीक- मुंबई के अलावा नोएडा में आप इस जगह पर घूम सकते है। यहां पर द सैफरोन बुटीक को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह न सिर्फ पॉकेट-फ्रेंडली है, बल्कि क्लासिक भी है। आप यहां संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है जैसे- आप मटन रोगन जोश मिलता है। कीमत- 2500 रुपये।
गणतंत्र दिवस 2025. तिरंगा बेस्ड फूड्स
बारिश मून बार एंड ब्रेवरी- अगर आप नोएडा के आसपास रहते हैं, तो इस रेस्टोरेंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको तिरंगा थीम के हर व्यंजन मिलेंगे। यहां आपको स्वादिष्ट व्यंजन खाने का मौका मिलेगा। हालांकि, आप ऑर्डर अपनी बजट के हिसाब से कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com