लाइफस्टाइल

महंगे फर्नीचर को दीमक लगने से बचाना हो, तो ये घरेलू नुस्खे हो सकते हैं बड़े कारगर

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: फर्नीचर में दीमक लगना एक आम समस्या है। दीमक आपके घर के लकड़ी के फर्नीचर को कुतर देते है। ये घर में लकड़ी के फर्नीचर को खोखला कर देते है। इस कारण मरम्मत और नुकसान पर हजारों रुपए खर्च होते है। मार्केट में वैसे तो बहुत कैमिकल मौजूद है। जो दीमक को खत्म करने के लिए यूज किए जाते है। लेकिन ज्यादातर कैमिकल महंगे होने के साथ-साथ आपकी हेल्थ के लिए भी नुकसानदेह हो सकते है। ऐसे में फर्नीचर को दीमक से बचाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। आइए जानें घरेलू उपायों के बारे में-

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नीम का तेल भी दीमक को मारने में कारगर हैं। जिस जगह पर दीमक लगी हुई है वहां रूई की मदद से नीम का तेल लगाएं,कुछ दिन में यह खत्म हो जाएगी। नीम के तेल की जगह नीम की पत्तियों के रस का भी यूज कर सकते हैं। दरअसल नीम का तेल कीट, पतंग, दीमक और खटमल के शरीर पर विष की तरह काम करता है, इसलिए यह प्रभावित माना जाता है।

अगर आपके घर के खिड़की, दरवाजों या फर्नीचर में दीमक लग गई है तो उसे दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल करना एक बहुत ही आसान तरीका है। जिस जगर पर दीमक लगी होती है वहां आपको नमक का छिड़काव करना होगा, जिसकी वजह से दीमक कुछ ही देर में मर जाएगी।

दीमक अक्सर गीले स्थानों पर पाए जाते हैं क्योंकि उन्हें जीवित रहने के लिए पानी चाहिए होता है। इसलिए ये ध्यान रहे की आप चीज़ों को सूखा रखें, नहीं तो दीमक का हमला हो जायेगा। अगर कहीं अनचाहा पानी दिखे तो उसे तुरंत हटा दें। गंदे पानी के गटर दीमक का उपयुक्त निवास स्थान हैं, तो उनसे बचने के लिए अपने गटर से गंदगी दूर रखें।

बोरिक एसिड का इस्तेमाह कीड़े मकौड़ों को मारने या उन्हें दूर भगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह एसिड लकड़ी से दीमक को अलग करने में मददगार होता है। बोरिक एसिड आसानी से बाजार में मिल जाता है। जैसे ही दीमक बोरिक एसिड के संपर्क में आते हैं उनके तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है।

यह बात शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि लालमिर्च की मदद से भी दीमक को खत्म किया जा सकता है।  जिस-जिस स्थान पर दीमक हो वहाँ-वहाँ लाल मिर्च का पाउडर छिड़क देने से दी वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है।

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार