बालों में चावल का पानी लगाती महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Rice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!

Rice Water for Hair: आजकल बाल झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई है जिसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। ऐसे में चावल का पानी एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है जो बालों की जड़ो मजबूत बनाने में मदद करता है।

प्रीति शर्मा

Hair Fall Control Tips: खराब खान-पान और प्रदूषण की वजह से हेयर फॉल आज एक आम समस्या बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद चावल का पानी बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सदियों पुराने इस जादुई नुस्खे को सही तरीके से अपनाकर आप बालों की कायापलट कर सकते हैं।

लंबे, घने और रेशमी बाल हर किसी की चाहत होते हैं। इसके लिए लोग महंगे हेयर स्पा और केमिकल युक्त सीरम पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन दुनिया के कई हिस्सों खासकर चीन और जापान में महिलाएं सदियों से राइस वॉटर का इस्तेमाल कर रही हैं जो उनके लंबे और काले बालों का असली राज है।

चावल का पानी

चावल के पानी में इनोसिटोल नाम का कार्बोहाइड्रेट होता है जो खराब बालों को अंदर से ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-बी, विटामिन-ई, मिनरल्स और अमीनो एसिड बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं जिससे हेयर फॉल पर तुरंत ब्रेक लग जाता है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है।

कैसे बनाएं चावल का पानी

आधा कप कच्चे चावल को धोकर 2 कप पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी को छान लें।

चावल का पानी (सौ. फ्रीपिक)

चावल के पानी को छानकर उसे 12 से 24 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें। जब इसमें हल्की खटास आने लगे तो समझ लीजिए कि यह तैयार है। फरमेंटेड पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • सबसे पहले अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • अब तैयार चावल के पानी से स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह मसाज करें।
  • इसे 15-20 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें।
  • आखिर में सादे पानी से बाल धो लें। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ड्राई है तो चावल के पानी के ज्यादा इस्तेमाल से बचें या इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। चावल का पानी बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है जो जड़ों से लेकर सिरों तक पोषण पहुंचाता है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन