किचन में हरी मिर्च स्टोर करते हुए (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Kitchen Hacks: 2-3 दिन में सूख जाती हैं हरी मिर्च? अपनाएं ये 3 सीक्रेट हैक्स, हफ्तों तक बनी रहेंगी ताजी

Green Chili Storage Tips: भारतीय रसोई की शान हरी मिर्च को अब आप 15 से 20 दिनों तक ताजा रख सकते हैं। डंठल हटाने से लेकर टिश्यू पेपर के इस्तेमाल तक, जानें मिर्च स्टोर करने के सबसे असरदार तरीके।

प्रीति शर्मा

How to store green chilies: भारतीय खाने में हरी मिर्च का एक विशेष स्थान है। चाहे दाल में तड़का लगाना हो या चटनी बनानी हो हरी मिर्च के बिना स्वाद अधूरा सा लगता है। लाल मिर्च पाउडर की तुलना में हरी मिर्च न केवल स्वाद में अलग होती है बल्कि इसे सेहत के लिए भी कम हानिकारक माना जाता है।

हालांकि आम शिकायत होती है कि बाजार से लाने के मात्र दो से तीन दिनों के भीतर ही हरी मिर्च या तो सूखने लगती है या फिर सड़ने लगती है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप इन्हें 15 से 20 दिनों या हफ्तों तक बिल्कुल ताजा बनाए रख सकते हैं।

डंठल हटाना पहले करें ये काम

मिर्च के जल्दी खराब होने का सबसे बड़ा कारण उसका डंठल होता है। मिर्च में सड़न की शुरुआत अक्सर डंठल वाले हिस्से से ही होती है। इसलिए जब भी आप बाजार से हरी मिर्च लाएं तो सबसे पहले उनके डंठल तोड़कर अलग कर दें। शोध और अनुभव बताते हैं कि केवल डंठल हटा देने से मिर्च के सड़ने की संभावना 80% तक कम हो जाती है। यह एक छोटा सा बदलाव आपकी मिर्च की शेल्फ लाइफ को कई गुना बढ़ा सकता है।

सुखाने का सही तरीका

अक्सर लोग मिर्च को धोकर तुरंत फ्रिज में रख देते हैं जो उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। मिर्च को स्टोर करने से पहले उसे अच्छी तरह धोना तो जरूरी है लेकिन नमी के साथ स्टोर करना उसे सड़ा सकता है। मिर्च धोने के बाद उन्हें एक साफ सूती कपड़े पर फैला दें। जब पानी पूरी तरह से सूख जाए और मिर्च बिल्कुल ड्राई महसूस होने लगे तभी उन्हें अगले स्टेप के लिए तैयार करें।

एयरटाइट कंटेनर और टिश्यू पेपर 

मिर्च को हवा के संपर्क से बचाना उन्हें लंबे समय तक ताजा रखने की कुंजी है। इसके लिए आप किसी प्लास्टिक या कांच के एयरटाइट कंटेनर का उपयोग करें। डिब्बे के नीचे एक टिश्यू पेपर की परत बिछाएं फिर उसमें सूखी और बिना डंठल वाली मिर्च रखें। इसके ऊपर एक और टिश्यू पेपर रखें और ढक्कन को मजबूती से बंद कर दें। यदि मिर्च तक हवा नहीं पहुंचती है तो उनके लंबे समय तक टिकने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

जिप-लॉक बैग का स्मार्ट इस्तेमाल

यदि आपके पास कंटेनर रखने की जगह कम है तो आप जिप-लॉक बैग का भी सहारा ले सकते हैं। मिर्च को टिश्यू पेपर में लपेटकर जिप-लॉक बैग के अंदर रखें। बैग को बंद करने से पहले उसके अंदर मौजूद हवा को पूरी तरह बाहर निकाल दें और फिर उसे सील करें। यह विधि भी मिर्च को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में बहुत प्रभावी साबित होती है। इन सरल और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर आप अपनी रसोई में हरी मिर्च की बर्बादी को रोक सकते हैं और हर बार ताजी मिर्च का स्वाद ले सकते हैं।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा